मोदी सरकार में महिलाओं को मिलने जा रहा उनका वास्तविक अधिकार : पंकज चौधरी

Lucknow, 29 नवंबर . उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने महिला आरक्षण और परिसीमन के मुद्दे पर कांग्रेस, Samajwadi Party (सपा) और इंडी गठबंधन के अन्य दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि सात दशकों के लंबे इंतजार के बाद अब वह ऐतिहासिक अवसर आया है, जब Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में देश की महिलाओं को नीति निर्धारण में उनका वास्तविक अधिकार मिलने जा रहा है.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सपा ने जिस बदलाव की कभी कल्पना भी नहीं की थी, वह आज साकार होने की दिशा में है. ऐसे में विपक्षी दलों को इसका विरोध करने के बजाय इस ऐतिहासिक पहल का समर्थन करना चाहिए.

पंकज चौधरी ने कहा कि कांग्रेस, Samajwadi Party और इंडी गठबंधन के दल शुरू से ही महिला आरक्षण के विरोधी रहे हैं. यही वजह है कि अब वे परिसीमन बिल का भी विरोध कर रहे हैं. परिसीमन लागू होने से 33 प्रतिशत महिला आरक्षण को प्रभावी ढंग से लागू करने और उसका समायोजन करने में सुविधा होगी. इससे महिलाओं को राजनीति से लेकर नीति निर्धारण तक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का अवसर मिलेगा.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने परिसीमन को संवैधानिक और व्यावहारिक प्रक्रिया बताते हुए कहा कि India में Lok Sabha के एक निर्वाचन क्षेत्र पर औसतन 27 लाख की आबादी है. वहीं, सीटों की संख्या बढ़ाकर 850 किए जाने के बाद भी यह आंकड़ा लगभग 17 लाख रहेगा. उन्होंने वैश्विक मानकों का हवाला देते हुए कहा कि अमेरिका में एक Lok Sabha सीट पर अधिकतम आठ लाख, ब्राजील में लगभग 1.6 लाख और जर्मनी में करीब 1.33 लाख की आबादी है. ऐसे में India में निर्वाचन क्षेत्रों की आबादी का संतुलन बनाने के लिए परिसीमन आवश्यक है.

उन्होंने कहा कि परिसीमन के बाद Lok Sabha सीटों और आबादी के बीच बेहतर संतुलन स्थापित होगा. इससे आम जनता को अपने जनप्रतिनिधियों तक पहुंचने और उनसे अपनी समस्याएं रखने का अधिक अवसर मिलेगा. साथ ही जनप्रतिनिधियों के कामकाज की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा. विपक्षी दलों की बैठकों और परिसीमन के विरोध पर पंकज चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध करने का अधिकार सभी को है, लेकिन राष्ट्रहित और समाज के कल्याण से जुड़े अच्छे कार्यों का समर्थन भी होना चाहिए. Political मतभेदों के बावजूद संवाद और बातचीत का रास्ता खुला रहना चाहिए.

इससे पहले social media पर ‘सशक्त नारी, सबकी जिम्मेदारी’ का संदेश साझा करते हुए पंकज चौधरी ने कहा कि परिसीमन बिल लागू होने के बाद राजनीति सहित विभिन्न क्षेत्रों में मातृशक्ति और आधी आबादी के अधिकारों का विस्तार होगा. इससे देश के विकास में महिलाओं की भागीदारी और अधिक मजबूत होगी.

–

विकेटी/एसके