
New Delhi, 28 अक्टूबर . भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने Wednesday को लाल किले के पास स्थित श्री जैन लाल मंदिर से चांदनी चौक के टाउन हॉल चौक तक ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च का नेतृत्व किया. इस मौके पर दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता, दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा और मंत्री प्रवेश वर्मा भी मौजूद रहे.
‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च के दौरान, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि चांदनी चौक की इस ऐतिहासिक जगह पर मैं दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, Chief Minister रेखा गुप्ता समेत सभी सांसदों, मंत्रियों के अलावा सभी व्यापारियों और अपने युवा साथियों तथा भाजपा कार्यकर्ताओं का अभिवादन करता हूं.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की बेचैनी बढ़ने वाली है, क्योंकि मोदी जी कहीं नहीं जाने वाले हैं. मैं विश्वास दिलाता हूं कि पीएम मोदी साल 2029 में इसी लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराते हुए नजर आएंगे.
राहुल गांधी पर तंज कसते हुए नवीन ने कहा कि हमारी पार्टी के मंडल अध्यक्ष भी इतने सक्षम हैं कि वे राहुल गांधी को जवाब दे सकें. वे सवाल उठाते हैं और फिर भाग जाते हैं. मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि उन्हें उन तीन करोड़ लोगों की इतनी चिंता क्यों है, जिनका वोटर लिस्ट में कोई अता-पता नहीं है. वे उनके लिए इतने परेशान क्यों हैं? क्या उन्हें घुसपैठियों से कोई खास लगाव है? उन्हें उन पर इतना भरोसा क्यों है? क्या उन्हें India के 140 करोड़ नागरिकों पर भरोसा नहीं है? क्या वे बाहर से आए लोगों के दम पर कांग्रेस चलाना चाहते हैं और देश की राजनीति को प्रभावित करना चाहते हैं? मैं उनसे यह भी पूछना चाहता हूं कि जब जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर हमारी महिलाओं के साथ बदसलूकी करते हैं, तो वे चुप क्यों रहते हैं? ऐसे मौकों पर वे खामोश हो जाते हैं.
उन्होंने कहा कि आज लोग तिरंगा लेकर सड़कों पर उतर रहे हैं और कनॉट प्लेस में इसे फहराने की बात कर रहे हैं. हमें वह समय याद रखना चाहिए, जब India के अभिन्न अंग, कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा फहराना एक चुनौती हुआ करती थी. यह हमारी पार्टी के कार्यकर्ता ही थे, जिन्होंने अपने संघर्ष और बलिदान के जरिए वहां तिरंगा फहराना मुमकिन बनाया. 2011 में भाजपा ने तिरंगा यात्रा निकाली थी, उस समय लाल चौक पर Pakistan के झंडे लहराते थे, तब दिल्ली में बैठी Government को चिंता नहीं थी. लेकिन, आज पीएम मोदी के नेतृत्व में हर तरफ तिरंगा लहराता है.
एसआईआर का जिक्र करते हुए नवीन ने कहा कि ऐसे करोड़ों मतदाता हैं, जिनके नाम मतदाता सूची में दो अलग-अलग जगहों पर दर्ज हैं. ऐसे भी करोड़ों मतदाता हैं, जिनके पते और ठिकाने का पता नहीं लगाया जा सकता. वे चाहते थे कि मतदाता सूची ऐसी ही बनी रहे, ताकि उनके Political हित सधते रहें. लेकिन, ऐसा नहीं होगा, वोटर लिस्ट को शुद्ध करना जरूरी है. इस देश में अराजकता नहीं हो सकती है. देश विकास के पथ पर आगे बढ़ चुका है.
दूसरी ओर, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि इस ऐतिहासिक चौक पर खड़े होकर और इस सशक्त मंच से आप सभी को संबोधित करते हुए, मुझे सचमुच बहुत खुशी हो रही है कि भारतीय जनता पार्टी के हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन व्यक्तिगत रूप से हमारे बीच मौजूद हैं. लोकतंत्र में सबसे महत्वपूर्ण चीज जनता का वोट है. जनता के वोट से ही Governmentें बनती हैं. जनता का जनादेश ही यह तय करता है कि देश किस दिशा में आगे बढ़ेगा. अगर उन्हें लगता है कि वे जनता के वोटों से चुनी गई Government को हटा सकते हैं और सत्ता बदल सकते हैं, तो वे यह भूल जाएं, क्योंकि जनता कह रही है, ”पीएम मोदी कहीं नहीं जा रहे हैं.”
उन्होंने कहा कि आजकल देश में तरह-तरह की अजीब घटनाएं हो रही हैं. इसकी कमान एक ‘युवराज’ के हाथों में है. एक ऐसा व्यक्ति जिसे कांग्रेस पार्टी बार-बार लॉन्च करने की कोशिश करती है. कभी वे कोई यात्रा निकालते हैं, कभी कोई नारा देते हैं, तो कभी कोई नया जुमला उछालते हैं, लेकिन यह ‘रॉकेट’ उड़ान भरने से पहले ही फुस्स हो जाता है. अब वे एक नया नारा लेकर आए हैं, ‘वोट की चोरी, वोट की चोरी’. अरे भाई, पूरे देश में एक भी इंसान ऐसा नहीं है, जो यह कह रहा हो कि उसका वोट चोरी हो गया है. लोगों को पता है कि उन्होंने अपना वोट कहां दिया था और उसके नतीजे में कौन जीता. जनता संतुष्ट है. लोगों को केंद्र Government और Prime Minister मोदी पर पूरा भरोसा है. उन्होंने उन्हें एक बार नहीं, दो बार नहीं, बल्कि तीन बार जनादेश दिया है.
–
डीकेएम/एबीएम
Skip to content