मोदी के जन्मदिन पर काशी में 76 बटुकों ने किया दुग्धाभिषेक, सांस्कृतिक धरोहर के शिल्पी हैं पीएम मोदी: नीलकंठ

वाराणसी, 17 सितंबर . Prime Minister Narendra Modi के 76वें जन्मदिन के अवसर पर उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में समर्थकों ने धार्मिक अनुष्ठान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जन्मदिन मनाया. अहिल्याबाई घाट पर विप्र समाज के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में 76 बटुक ब्राह्मणों ने मां गंगा का पूजन कर केसर, जल और दूध से अभिषेक किया. इस दौरान शंखनाद और डमरू की गूंज से घाट का वातावरण भक्तिमय हो गया.

कार्यक्रम की शुरुआत Thursday सुबह सात बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां गंगा के पूजन से हुई. इसके बाद श्री अन्नपूर्णा ऋषिकुल ब्रह्मचर्य आश्रम और श्री शास्त्रार्थ महाविद्यालय के 76 बटुक ब्राह्मणों ने आचार्य उदित नारायण मिश्र के नेतृत्व में 76 लीटर केसर, जल और दूध से मां गंगा का अभिषेक किया. बटुकों ने वैदिक मंत्रों के बीच Prime Minister Narendra Modi के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की.

साथ ही, नमामि गंगे की ओर से सामने घाट पर मां गंगा को 76 मीटर लंबी चुनरी चढ़ाई गई, कार्यकर्ताओं ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर पीएम की दीर्घायु की कामना की, कार्यक्रम के दौरान ‘बार-बार ये दिन आए’ गीत गूंजे और ‘शांताकारं भुजगशयनम’ सहित वैदिक मंत्रों का पाठ हुआ, गंगा आरती के बाद मिठाई वितरण किया गया और India माता की जय के जयकारे लगे.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्यमंत्री एवं शहर दक्षिणी के विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी शामिल हुए. उन्होंने कहा कि आज देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की भी जयंती है. ऐसे में Prime Minister Narendra Modi को आधुनिक India का शिल्पी कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी. उन्होंने कहा कि Prime Minister का नेतृत्व दूरदर्शी है और इसमें राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास’ की भावना दिखाई देती है.

भाजपा विधायक नीलकंठ तिवारी ने से कहा, “आज Prime Minister की सेवा के 25 साल भी पूरे हो रहे हैं. Prime Minister मोदी ने काशी के हर पहलू का विकास किया है. चाहे वह हेल्थकेयर हो, इंफ्रास्ट्रक्चर हो, मेडिकल सेवाएं हों या जनसेवा; काशी एक आध्यात्मिक शहर है और उन्होंने आध्यात्मिकता से लेकर धर्म तक, हर पहलू पर काम किया है और हर चीज का ध्यान रखा है. यहां अभी लगभग 1 लाख करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है, जिनमें से 50,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के प्रोजेक्ट्स पूरे भी हो चुके हैं.”

नीलकंठ तिवारी ने कहा, “Prime Minister मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, जनता के Prime Minister और काशी के सांसद हैं. वे देशभर के 150 करोड़ लोगों के दिलों में बसते हैं. पूरे देश के लोग उन्हें दिल से आशीर्वाद देते हैं, उनसे गहरा भावनात्मक जुड़ाव रखते हैं और हर व्यक्ति अपने-अपने तरीके से उनके जन्मदिन के जश्न में शामिल हो रहा है.”

कार्यक्रम संयोजक, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विप्र समाज के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार शुक्ला ने कहा कि Prime Minister बनने के बाद Narendra Modi ने काशी के विकास को नई दिशा दी. काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का निर्माण, घाटों का सौंदर्यीकरण, बेहतर कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे के विकास से काशी के स्वरूप में व्यापक बदलाव आया है.

डॉ. पवन कुमार शुक्ला ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi का गंगा नदी के प्रति दृष्टिकोण आस्था, सांस्कृतिक धरोहर और उसके संरक्षण तथा स्वच्छता से जुड़ा है. इस अवसर पर डॉ. पवन कुमार शुक्ला, प्रदीप श्रीवास्तव, आशुतोष द्विवेदी, नवीन कसेरा, महंत रमेश तिवारी लिंगिया महाराज, संजय उपाध्याय, आकाश पाठक, सुनील यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और बटुक ब्राह्मण मौजूद रहे.

पीएम