मोंटाना के गवर्नर की भारत यात्रा, सर्जियो गोर ने बताया क्यों है ये अहम?

New Delhi, 5 अक्टूबर . India और अमेरिका के बीच आर्थिक साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है. अमेरिका के मोंटाना राज्य के गवर्नर ग्रेग जियानफोर्टे और उनके प्रतिनिधिमंडल ने New Delhi का दौरा किया. इस दौरान India में मौजूद अमेरिकी मिशन के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया और द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने पर चर्चा की.

इस मुलाकात को लेकर अमेरिकी दूतावास की ओर से Monday को social media पर जानकारी साझा की गई. India में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने पोस्ट में कहा कि मोंटाना के गवर्नर और उनके प्रतिनिधिमंडल का New Delhi में स्वागत कर खुशी हुई. बैठक के दौरान मोंटाना के बिजनेस को India में विस्तार देने की संभावनाओं पर बात हुई. निवेश संबंधी कमर्शियल रिश्तों को बढ़ाने के नए अवसरों पर चर्चा हुई.

गवर्नर जियानफोर्टे का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब India और अमेरिका अपने व्यापारिक संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की कोशिश कर रहे हैं. केंद्र Government के स्तर पर तो बातचीत लगातार चल ही रही है, लेकिन अब राज्य स्तर पर भी सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है. इस बैठक में इसी बात पर फोकस रहा कि कैसे स्टेट-लेवल एंगेजमेंट से दोनों देशों की व्यापक आर्थिक साझेदारी को आगे बढ़ाया जा सकता है.

बता दें कि मोंटाना अमेरिका का एक महत्वपूर्ण कृषि और ऊर्जा प्रधान राज्य है. यहां गेहूं, जौ और दलहन का बड़े पैमाने पर उत्पादन होता है, साथ ही यह बीफ प्रोडक्शन और टेक्नोलॉजी सेक्टर में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है. भारत, जो दुनिया के सबसे बड़े बाजारों में से एक है, मोंटाना के प्रोडक्ट्स को एक बड़ा अवसर प्रदान कर सकता है. वहीं India के लिए भी मोंटाना में टेक्नोलॉजी, एविएशन और एनर्जी सेक्टर में निवेश की संभावनाएं हैं.

डिप्लोमेसी के लिहाज से देखें तो इस तरह की राज्य-स्तरीय यात्राएं दोनों देशों के बीच पीपल-टू-पीपल और बिजनेस-टू-बिजनेस कनेक्शन को मजबूत करती हैं. जब अमेरिकी राज्यों के गवर्नर सीधे India आकर कारोबार की संभावनाएं तलाशते हैं तो इससे न सिर्फ व्यापार बढ़ता है बल्कि रोजगार और इनोवेशन के नए रास्ते भी खुलते हैं.

–

केआर/