
मैसूर, 29 सितंबर . कर्नाटक के मैसूर जिले में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है. यहां एक प्राइवेट स्कूल बस ने सड़क किनारे खड़ी डेढ़ साल की मासूम बच्ची को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
यह हादसा हुनसुर तालुक के नांजापुरा गांव में हुआ. मृतक बच्ची की पहचान लतीक्षा के रूप में हुई है. वह बसवराजू और कंचना दंपति की बेटी थी. बताया जा रहा है कि जिस बस से हादसा हुआ, वह एक प्राइवेट शिक्षण संस्थान की स्कूल बस थी.
घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार, बसवराजू का बड़ा बेटा तिलक स्कूल से लौटा था. स्कूल बस उसे लेकर गांव पहुंची थी. पिता बसवराजू अपने बड़े बेटे को बस से उतारने में मदद कर रहे थे और उसे घर ले जाने की तैयारी में थे. इसी दौरान उनकी डेढ़ साल की बेटी लतीक्षा सड़क किनारे खड़ी थी.
आरोप है कि इसी समय ड्राइवर ने लापरवाही बरतते हुए बिना देखे बस को पीछे की ओर मोड़ा. बस पीछे लेते समय ड्राइवर का ध्यान बच्ची पर नहीं गया. बस का पहिया बच्ची के सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
हादसे के तुरंत बाद गांव में चीख-पुकार मच गई. परिजन और ग्रामीण मौके पर दौड़े, लेकिन तब तक बच्ची की जान जा चुकी थी. घटना की सूचना मिलते ही बिलिकेरे Police मौके पर पहुंची. Police ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए बस के ड्राइवर सिद्धाराजू को गिरफ्तार कर लिया है. उसके खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और मासूम की मौत का मामला दर्ज किया गया है. यह केस बिलिकेरे Police स्टेशन में दर्ज किया गया है.
हादसे के बाद बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए हुनसुर सरकारी अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल के बाहर परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल था. Police का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और ड्राइवर की लापरवाही की पूरी जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
–
पीएम
Skip to content