
New Delhi, 30 अक्टूबर . भारतीय बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स ने Friday को बताया कि वह हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर गई हैं, जिसके कारण वह तीन महीने तक खेल से दूर थीं. अब वह दिसंबर में साउथ अफ्रीका के मल्टी-फॉर्मेट दौरे के लिए भारतीय टीम में वापसी कर सकती हैं.
जेमिमा ने Friday को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, “जिंदगी का अपडेट. हैमस्ट्रिंग अब पूरी तरह फिट है. 3 महीने के रिहैब के बाद अब मैं मैदान पर लौटने के लिए और इंतजार नहीं कर सकती.” 26 वर्षीय जेमिमा को इस साल इंग्लैंड में ‘विमेंस हंड्रेड’ टूर्नामेंट के दौरान सदर्न ब्रेव की ओर से वेल्श फायर के खिलाफ खेलते हुए अपनी दाहिनी हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी. इसके बाद में बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में हुए स्कैन से पता चला कि यह एक गंभीर (हाई-ग्रेड) चोट थी. इस वजह से जेमिमा यूएई में हुए विमेंस टी20 एशिया कप, जापान में हुए एशियन गेम्स 2026 और हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ India की घरेलू व्हाइट-बॉल सीरीज से बाहर हो गई थीं.
फिलहाल, कोई अंतरराष्ट्रीय या फ्रेंचाइजी क्रिकेट प्रतिबद्धता न होने के कारण उम्मीद है कि साउथ अफ्रीका दौरे के लिए राष्ट्रीय चयनकर्ताओं द्वारा टीम चुने जाने से पहले जेमिमा सीनियर विमेंस टी20 ट्रॉफी में Mumbai के लिए खेलेंगी. इस दौरे की शुरुआत 9 दिसंबर को गेबेरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में एक टेस्ट मैच से होगी. इसके बाद तीन वनडे मैच खेले जाएंगे. सीरीज का पहला वनडे मुकाबला पार्ल के बोलैंड पार्क में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच केपटाउन के न्यूलैंड्स में 19 दिसंबर को खेला जाना है. वहीं, तीसरा वनडे 22 दिसंबर को ब्लोमफोंटेन के मंगाउंग ओवल में खेला जाएगा. दौरे का समापन तीन टी20 मैचों के साथ होगा—पहला मैच 26 दिसंबर को बेनोनी के विलोमूर पार्क में, और आखिरी दो मैच क्रमशः 29 और 30 दिसंबर को पॉचेफस्ट्रूम के सेनवेस पार्क में खेले जाएंगे.
दिलचस्प बात यह है कि जेमिमा रोड्रिग्स अपनी फुल फिटनेस उसी दिन हासिल की है, जिस दिन उन्होंने पिछले साल नवी Mumbai के डीवाई पाटिल स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में शानदार नाबाद 127 रन बनाए थे. उनकी इस बेहतरीन पारी की बदौलत India फाइनल में पहुंचा और बाद में खिताब भी अपने नाम किया.
उस मुकाबले में India को 339 रनों का बड़ा लक्ष्य मिला था, लेकिन टीम ने शुरुआती दोनों विकेट जल्दी गंवा दिए थे. इसके बाद जेमिमा और तत्कालीन कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीसरे विकेट के लिए 167 रन की अहम साझेदारी कर टीम को मैच में वापस ला दिया. हरमनप्रीत ने 89 रन बनाए, जबकि जेमिमा अंत तक नाबाद रहीं. India ने 9 गेंदें बाकी रहते लक्ष्य हासिल किया और यह जीत भारतीय महिला क्रिकेट के सबसे यादगार रन चेज में से एक रही.
–
एसएम/डीकेपी
Skip to content