मैड संधू हत्याकांड में बड़ी कामयाबी, मुंबई से मुख्य आरोपी जोबनप्रीत गिरफ्तार

चंडीगढ़, 14 अक्टूबर . मैड संधू हत्याकांड में पंजाब Police को बड़ी सफलता मिली है. काउंटर इंटेलिजेंस, जालंधर ने Mumbai एटीएस के साथ मिलकर मुख्य आरोपी जोबनप्रीत को Mumbai से गिरफ्तार किया है. उसके पास से 3 पिस्तौल, 5 मैगजीन और 11 कारतूस बरामद किए गए हैं.

डीजीपी पंजाब Police ने एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी दी. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि विदेश में बैठे हैंडलर्स के कहने पर उसकी भूमिका हथियारों की आवाजाही, फंडिंग और शूटर्स को लॉजिस्टिक मदद पहुंचाने में थी. उसने तरनतारन जिले में जबरन वसूली से जुड़ी तीन फायरिंग की घटनाओं में अपनी संलिप्तता कबूल की है.

Police अब इस पूरे नेटवर्क को उजागर करने और इसके आगे-पीछे के लिंक का पता लगाने के लिए आगे की जांच कर रही है. मधुसूदन सिंह उर्फ ‘मैड संधू’, जो एक मशहूर social media इन्फ्लुएंसर, मेकअप आर्टिस्ट और कुछ फिल्मों में काम कर चुके कलाकार थे

पंजाब Police ने कहा है कि वह संगठित अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने, अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने और पूरे पंजाब में शांति, सुरक्षा और सार्वजनिक सुरक्षा की रक्षा के लिए दृढ़ है.

इससे पहले 13 अक्टूबर को पंजाब के अमृतसर कमिश्नरेट Police ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच नेटवर्क का पर्दाफाश किया था. Police ने इस मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया था. आरोपियों के कब्जे से छह पिस्तौल, 4.409 किलोग्राम हेरोइन, 500 ग्राम अफीम, नशीले पदार्थों की बिक्री से अर्जित 12.90 लाख रुपए, 12 कारतूस और एक ड्रोन बरामद किया गया था.

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए बताया था कि अमृतसर कमिश्नरेट Police ने ड्रग तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले पांच नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई की. इस संबंध में पांच अलग-अलग प्राथमिकी (First Information Report ) दर्ज की गई थी.

–

पीएम