‘मैगजीन कमेंट करती थीं पर आज जितनी ट्रोलिंग नहीं थी’, माधुरी दीक्षित ने 90 के दशक को किया याद

Mumbai , 4 नवंबर . Actress माधुरी दीक्षित इन दिनों मराठी क्विज शो ‘कौन होणार करोड़पति’ में गेस्ट के तौर पर नजर आ रही हैं. शो के दौरान Actress ने बताया कि कैसे बीते सालों में आलोचना और ट्रोलिंग बदल गई है.

शो ‘कौन होणार करोड़पति’ के स्पेशल एपिसोड में शिव ठाकरे और गौतमी पाटिल ने गेस्ट के तौर पर शिरकत की थी. दोनों से बातें करते हुए Actress ने 90 के दशक में अपने स्टारडम के दौरान ट्रोलिंग के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि करियर के शुरुआती दिनों में मैगजीन एक्टर्स पर कमेंट किया करती थीं. हालांकि, Actress ने यह भी बताया कि social media की ट्रोलिंग को देखते हुए, उस समय के हालात काफी अलग हुआ करते थे.

शो के दौरान शिव ठाकरे ने माधुरी दीक्षित से पूछा कि इतने सालों तक पॉपुलर स्टार रहने के बावजूद वह कैसे जमीन से जुड़ी रहीं और ट्रोल होने के असर से उन्होंने खुद को कैसे बचाया. उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोगों के लिए थोड़ी-सी फेम संभालना भी मुश्किल हो जाता है.

इस पर जवाब देते हुए Actress ने कहा कि काम के प्रति उनके प्यार ने उन्हें फोकस बनाए रखने में मदद की और नेगेटिव कमेंट्स पर उन्होंने ज्यादा ध्यान नहीं दिया. Actress कहती हैं, “मुझे अपने काम से बहुत लगाव था और मैं जो भी करती हूं, उसे सच्चे मन से करती हूं. इसी वजह से मैंने कभी ट्रोलिंग पर ध्यान ही नहीं दिया. हां, उस समय कुछ मैगजीन्स थीं जो सेलेब्स के बारे में कमेंट करती थीं लेकिन वो आज social media के जैसा बिल्कुल भी नहीं था, जहां इतनी ज्यादा ट्रोलिंग होती है और लोग एक ही बात को बार-बार कहते रहते हैं.”

Actress ने कहा, “हम, जो भी काम कर रहे हैं, उससे बस प्यार करना चाहिए और हमारी नीयत अच्छी होनी चाहिए. बस, फिर और कुछ ज्यादा मायने नहीं रखता.”

बता दें कि माधुरी ने 1984 में फिल्म ‘अबोध’ से एक्टिंग में डेब्यू किया था. इसके बाद वह हिंदी सिनेमा की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक बन गईं. ‘तेजाब’, ‘राम लखन’, ‘दिल’, ‘साजन’, ‘मृत्युदंड’, ‘बेटा’, ‘हम आपके हैं कौन..!’, ‘दिल तो पागल है’ और ‘देवदास’ जैसी फिल्में उनकी यादगार फिल्मों में शामिल हैं. अपनी एक्टिंग और डांस के लिए मशहूर माधुरी का करियर पांच दशक लंबा रहा है.

–

एनएस/पीएम