‘मैं 90 प्रतिशत फिट, लॉर्ड्स टेस्ट में कप्तानी के लिए तैयार हूं’: बाबर आजम

New Delhi, 27 अगस्त . इंग्लैंड और Pakistan के बीच 3 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला Thursday से लॉर्ड्स में शुरू हो रहा है. Pakistan के कप्तान बाबर आजम इंजरी की वजह से पहला टेस्ट नहीं खेल सके थे, लेकिन दूसरे टेस्ट उनके खेलने की संभावना है.

हाथ की चोट से जूझ रहे बाबर आजम ने पिछले एक सप्ताह में फिट होने के लिए अच्छी ट्रेनिंग और कड़ी मेहनत की है और दूसरे टेस्ट में वापसी और टीम की कमान संभालने के लिए तैयार हैं. पहले टेस्ट में सलमान अली आगा ने कप्तानी की थी.

बाबर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “मैंने कुछ अभ्यास सत्र किए हैं और लॉर्ड्स टेस्ट के लिए 90 प्रतिशत फिट हूं. जब भी आप Pakistan टीम की कप्तानी करते हैं, खासकर इस मैदान पर, तो यह सम्मान की बात होती है और मैं अपना बेस्ट दूंगा. चाहे मैं कप्तान के तौर पर मैदान पर हूं या बल्लेबाजी कर रहा हूं, मैं बस अपना गेम खेलूंगा.”

बाबर आजम की वापसी अगर टीम में होती है, तो आउट ऑफ फॉर्म चल रहे युवा सलामी बल्लेबाज अजान अवैस को बाहर किया जा सकता है.

आजम ने अब्दुल्ला शफीक को उनकी पसंदीदा जगह नंबर 4 से हटाने से इनकार कर दिया. शफीक शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं, और उनके बल्लेबाजी क्रम से छेड़छाड़ उनके और टीम के लिए नुकसानदायक हो सकता है.

बाबर ने कहा, टीम में वापसी के बाद शफीक ने तीसरे और चौथे नंबर पर बैटिंग की है. उन्हें वहां आत्मविश्वास है इसलिए वह वहीं खेलते रहेंगे. हमारे सीनियर बल्लेबाजों को और अधिक फोकस होकर खेलने की जरूरत है.

Pakistan कप्तान ने लॉर्ड्स टेस्ट में बेहतर प्रदर्शन करने और जीत दर्ज कर सीरीज 1-1 से बराबर करने की उम्मीद जताई.

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि हम पहले टेस्ट में अपने मुताबिक नहीं खेल पाए. इंग्लैंड जिस तरह से खेल रहा है, उसका श्रेय उन्हें जाता है. हमने अपनी गलतियों पर चर्चा की है. अब हम मैच का इंतजार कर रहे हैं. हमें खुद पर भरोसा है और हम अच्छा क्रिकेट खेलने की कोशिश करेंगे.”

पीएके