‘मैं होता तो कांग्रेस को 25 से ज्यादा सीट नहीं देता’, सपा-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग पर बृजभूषण शरण सिंह

इटावा, 25 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. Samajwadi Party-कांग्रेस में सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस पार्टी के ‘200 सीट वाले पोस्टर’ को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता बृजभूषण शरण सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है. भाजपा नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि हम तो कांग्रेस को 25 से ज्यादा सीटें नहीं देते.

सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे और 200 सीट वाले पोस्टर को लेकर भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि हमको देना होता, हम तो 25 से ज्यादा न देते. बोल दिया, अब इससे बना पाओ तो बना लो.

भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, “फारूक अब्दुल्ला का Pakistan के प्रति मन में जो प्रेम है, वो कभी-कभी निकल आता है. पाक के कब्जे वाला जम्मू-कश्मीर India का अभिन्न हिस्सा है. हमारी संसद, हमारी Government उसको अपने आप से बाहर नहीं मानती है. आज नहीं तो कल वह India का हिस्सा बनेगा और Pakistan की हमसे लड़ने की ताकत नहीं है.”

अखिलेश यादव की आजम खान से मुलाकात पर भाजपा नेता ने कहा कि उन्हें थोड़ा और पहले मिलना चाहिए था. उत्तर प्रदेश की राजनीति बहुत बढ़िया चल रही है. सारे दल बड़े जोर-शोर से लगे हुए हैं. अब 2027 में मजा आएगा.

वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा कि अभी जब उपचुनाव हुए थे, तो कांग्रेस ने 10 में से सात सीटों की मांग कर दी. फिर बोले, हमें पांच दे दीजिए, फिर बोले कि दो दे दीजिए, और फिर बोले कि हमारे लोगों को अपने चुनाव चिन्ह पर लड़ा लीजिए. अखिलेश यादव ने उन्हें एक भी सीट नहीं दी. आखिरकार अखिलेश यादव पर ही निर्भर करेगा कि वो इनके कटोरे में कितनी भीख डालते हैं.

फारूक अब्दुल्ला के बयान पर उन्होंने कहा कि फारूक अब्दुल्ला देशद्रोह की सीमा तक पहुंच गए हैं. अफसोस यह है कि उन्हें ध्यान नहीं आता कि Pakistan ने कश्मीर को आतंकवाद दिया, अलगाववाद दिया, और पत्थरबाजी दी. आज पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा 2019 में धारा 370 हटाने के बाद कश्मीर तरक्की के रास्ते पर है.

Lucknow में कांग्रेस हेडक्वार्टर के बाहर लगे सीट-शेयरिंग के पोस्टर पर BJP MP प्रकाश चिक बड़ाइक ने कहा कि हमें 100 फीसदी भरोसा है कि भाजपा उत्तर प्रदेश में Government बनाएगी. कांग्रेस बहुत ज्यादा कॉन्फिडेंस से बात करती है. बस चुनाव तक इंतजार करें. उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से योगी आदित्यनाथ की ही Government आएगी.

–

एबीएम