‘मैं तैयार, आप भी अयोध्या से लड़िए चुनाव’, सीएम योगी को अखिलेश यादव का चैलेंज स्वीकार

Lucknow, 10 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने Saturday को बलरामपुर में विकास परियोजनाओं के बहाने विपक्ष, खासकर Samajwadi Party पर तीखा Political हमला बोला. उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती देते हुए कहा कि वह भी वहां से चुनाव लड़कर अपनी किस्मत आजमा सकते हैं. Chief Minister ने दावा किया कि 2017 से पहले प्रदेश के इस क्षेत्र में पहचान का संकट, तस्करी और अपराधियों की अराजकता थी, जबकि अब विकास की नई संभावनाएं सामने आ रही हैं.

सीएम योगी ने बलरामपुर में 803 करोड़ रुपए से अधिक लागत की 78 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि एक वोट ने क्षेत्र की तस्वीर बदलने में भूमिका निभाई है. उन्होंने कहा कि जो वोट पहले पहचान के संकट और तस्करी से जोड़कर देखा जाता था, वहीं आज क्षेत्र की तरक्की और बदलाव का आधार बन रहा है. उनके मुताबिक, बलरामपुर जैसे आकांक्षात्मक जनपद को संभावनाओं वाले जिले के रूप में आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है.

Chief Minister ने अखिलेश यादव की ओर से अयोध्या को लेकर की गई Political टिप्पणियों का जवाब दिया. सीएम योगी ने कहा, “मुझसे कहते हैं कि Chief Minister अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखा दें. अरे अखिलेश! अयोध्या हमारा पावन धाम है. मैं वहां इसलिए जाता हूं, ताकि अयोध्या के विकास में कोई कोताही न हो और उत्तर प्रदेश की पहचान पर कोई कलंक न लगे.”

उन्होंने पिछली सपा Government पर अयोध्या में बिजली और स्वच्छता की स्थिति को लेकर भी आरोप लगाए. Chief Minister ने कहा कि जिस अयोध्या में पहले कुछ घंटे ही बिजली मिलने का दावा किया जाता था और जहां गंदगी का अंबार था, वहीं आज रामराज्य की अवधारणा का उदाहरण बनकर त्रेतायुग का स्मरण करा रही है.

सीएम योगी ने अखिलेश यादव को सीधी चुनौती देते हुए कहा, “मैं आपको ऑफर करता हूं, आप भी अयोध्या से नामांकन करिए, मैं भी करता हूं. चलिए, एक बार किस्मत आजमा लिया जाए.” उन्होंने कहा कि Political मुकाबला सीधे होना चाहिए. Chief Minister ने तंज कसते हुए कहा कि लड़ाई चेलों से क्यों हो, मुकाबला सामने होना चाहिए. उन्होंने सपा नेताओं पर माफिया के प्रति नरम रुख अपनाने का आरोप लगाया और कहा कि जनता पहले भी ऐसे लोगों को जवाब दे चुकी है.

Chief Minister ने पिछली Governmentों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि 2017 से पहले प्रदेश में अराजकता का माहौल था. उन्होंने कहा कि जिस जमीन पर माफिया पैर रख देता था, उस पर कब्जा हो जाता था. व्यापारियों को फोन करके धमकाया जाता था और उनकी संपत्तियों पर कब्जे किए जाते थे.

सीएम योगी ने कहा कि उस समय बलरामपुर की सड़कें भी बेहद खराब थीं. उन्होंने दावा किया कि मौजूदा Government में कानून-व्यवस्था और विकास को प्राथमिकता दी गई है. Chief Minister ने कहा कि क्षेत्र में हो रहे बदलाव को विकास परियोजनाओं और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के माध्यम से देखा जा सकता है. विकास परियोजनाओं के जरिए बदलाव का दावा Chief Minister ने कहा कि प्रदेश में विकास की योजनाओं को आगे बढ़ाकर उन जिलों को नई पहचान देने का प्रयास किया जा रहा है, जिन्हें पहले पिछड़ेपन और सीमित सुविधाओं के कारण जाना जाता था.

उन्होंने बलरामपुर में 78 परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास को इसी दिशा में उठाया गया कदम बताया. सीएम योगी ने कहा कि Government का उद्देश्य विकास को गांवों और आम लोगों तक पहुंचाना है. उन्होंने क्षेत्र में बदलाव का श्रेय जनता के समर्थन और Government की नीतियों को देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश अब अपराध और अराजकता के बजाय विकास तथा संभावनाओं की दिशा में आगे बढ़ रहा है.

–

विकेटी/डीकेपी