
मुजफ्फरनगर, 21 सितंबर . उत्तर प्रदेश को चार भागों में बांटने वाले ओम प्रकाश राजभर के बयान पर भाजपा नेता संजीव बालियान की प्रतिक्रिया सामने आई है.
से बातचीत करते हुए संजीव बालियान ने कहा, “मैं इसका पक्षधर हूं. यूपी करीब 25 करोड़ आबादी वाला प्रदेश है. प्रशासन के हिसाब से इतने बड़े प्रदेश को संभालना काफी मुश्किल काम है. अलग-अलग क्षेत्र और भाषाएं हैं. बुंदेलखंड अलग है, पूर्वी उत्तर प्रदेश बिल्कुल अलग है और पश्चिमी उत्तर प्रदेश अलग है. ऐसे में देखा जाए तो छोटे प्रदेशों में विकास ज्यादा हुआ है.”
संजीव बालियान ने कहा, “पंजाब से Haryana और Himachal Pradesh निकले तो दोनों का विकास हुआ. उत्तर प्रदेश से अलग होकर उत्तराखंड बना तो उसकी तस्वीर देखी जा सकती है. चाहे Jharkhand हो या छत्तीसगढ़ हो, जो भी छोटे प्रदेश हैं, उनके विकास की गति बढ़ी है. छोटे प्रदेश होने चाहिए, मैं उनकी बात का स्वागत करता हूं.”
उन्होंने कहा, “यूपी में 25 करोड़ आबादी पर दो एम्स (गोरखपुर और रायबरेली) हैं. पश्चिमी यूपी से गोरखपुर की दूरी 800 किलो मीटर और रायबरेली की दूरी 750 किलो मीटर है. हमें एम्स का क्या फायदा हुआ? हमें एम्स नहीं मिल पाया.”
उन्होंने कहा, “Lucknow में एक हाई कोर्ट बेंच है. इसके अलावा, मेरे यहां से इलाहाबाद हाई कोर्ट 800 किलोमीटर दूर है. अगर छोटे प्रदेश होंगे तो हाई कोर्ट, मेडिकल जैसी सुविधाएं बेहतर तरीके से मिल पाएंगी. मेरा मानना है कि विकास के लिए छोटे प्रदेश जरूरी हैं. जब जनता की आवाज आएगी तो Governmentें भी मानेंगी. पश्चिमी उत्तर प्रदेश को न तो न्याय मिल रहा है और न तो चिकित्सा सुविधा मिल रही है.”
उत्तर प्रदेश Government में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा, “पूर्वांचल में बहुत बड़ी आबादी है और सबसे अहम बात यह है कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है. आज, कल या परसों, कभी न कभी इसका बंटवारा तो होना ही है. जिस दिन उत्तर प्रदेश चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल की आबादी को देखते हुए और हम जिसके साथ भी गठबंधन करेंगे, यह पक्का है कि पूर्वांचल का पहला Chief Minister राजभर समुदाय का ही कोई बेटा होगा.”
–
एसडी/एबीएम
Skip to content