‘मैंने मजाक में बोला, गलत संदेश गया हो तो माफी’, संजय दत्त ने अपने बयान पर दी सफाई

Mumbai , 10 सितंबर . Actor संजय दत्त ने Maharashtra के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक को फोन कर दहीहंडी कार्यक्रम के दौरान मराठी भाषा को लेकर दिए अपने बयान पर सफाई दी और कहा कि उनका बयान मजाक में दिया गया था. उन्होंने यह भी कहा कि यदि उनके बयान से कोई गलत संदेश गया हो तो वह इसके लिए क्षमा चाहते हैं.

जानकारी के अनुसार, मंत्री प्रताप सरनाईक एक बैठक में थे, तभी संजय दत्त का फोन आया. Actor ने बातचीत की शुरुआत मराठी में “प्रताप भाई, जय Maharashtra…” कहकर की.

संजय दत्त ने कहा कि ठाणे में आयोजित दहीहंडी कार्यक्रम में उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था कि “मैं छह साल येरवडा जेल में रहकर भी मराठी नहीं सीख पाया.” उनका कहना था कि इस टिप्पणी को गंभीरता से लिया गया और इससे गलत संदेश चला गया.

उन्होंने सरनाईक से कहा, “मुझे अच्छी मराठी आती है. अगर मेरी बात से किसी की भावना आहत हुई हो या कोई गलत संदेश गया हो तो मैं माफी चाहता हूं. मेरा परिवार Mumbai कर है. मैं इसी मिट्टी में पला-बढ़ा हूं और Maharashtra ने मुझे बहुत कुछ दिया है.”

बता दें कि ठाणे में प्रताप सरनाईक के संस्कृति युवा प्रतिष्ठान की दहीहंडी Maharashtra की प्रमुख दहीहंडियों में मानी जाती है. इस वर्ष आयोजित कार्यक्रम में संजय दत्त, सुनील शेट्टी, भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव समेत कई फिल्मी हस्तियां, Political नेता और कारोबारी शामिल हुए थे.

मराठी भाषा को लेकर सरनाईक के सख्त रुख की पृष्ठभूमि में कार्यक्रम में पहुंचे कई सेलिब्रिटीज ने मराठी में संबोधन किया था. इसी दौरान संजय दत्त का “मराठी नहीं सीख पाया” वाला बयान social media पर चर्चा का विषय बन गया. कई लोगों ने इसकी आलोचना करते हुए सवाल उठाए कि क्या मराठी सीखने की अपेक्षा केवल रिक्शा और टैक्सी चालकों से ही की जाती है.

फोन पर बातचीत के दौरान संजय दत्त ने शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे को भी याद किया. उन्होंने कहा कि उनके परिवार के कठिन दौर में बालासाहेब ठाकरे मजबूती से उनके साथ खड़े रहे थे और वह उनके प्रति हमेशा सम्मान रखते हैं.

डीएससी