
New Delhi, 24 नवंबर . Prime Minister Narendra Modi ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर सुभाषित साझा किया है. संस्कृत के एक श्लोक के माध्यम से पीएम मोदी ने बुद्धि, श्रद्धा और भक्ति को मां गंगा के चरणों में समर्पित रहने की प्रार्थना की है.
Prime Minister की ओर से एक्स पोस्ट में संस्कृत श्लोक, ‘देवि सुरेश्वरि भगवति गङ्गे त्रिभुवनतारिणि तरलतरङ्गे. शङ्करमौलिविहारिणि विमले मम मतिरास्तां तव पदकमले॥’ साझा किया गया है.
श्लोक का हिंदी भावार्थ है- “हे देवताओं की अधिष्ठात्री, परम पावनी एवं भगवती गङ्गे! हे तीनों लोकों का उद्धार करने वाली, निर्मल एवं चंचल तरंगों से सुशोभित देवी! हे भगवान शिव की जटाओं में विराजमान रहने वाली परम पवित्र मां गङ्गा! मेरी बुद्धि, श्रद्धा एवं भक्ति सदैव आपके पावन चरण-कमलों में समर्पित रहें.”
पीएम मोदी की ओर से साझा किया गया यह श्लोक आदि शंकराचार्य द्वारा रचित ‘गंगा स्तोत्रम’ से लिया गया है. यह ‘गंगा स्तोत्रम’ का पहला श्लोक है. इस श्लोक में मां गंगा की दिव्यता, पवित्रता और मुक्तिदायिनी शक्ति की स्तुति की गई है. पहले ही श्लोक में गंगा के विभिन्न स्वरूपों का वर्णन करते हुए बुद्धि (मति) को उनके चरण-कमलों में स्थिर रखने की प्रार्थना की गई है.
इस श्लोक के माध्यम से मां गंगा से प्रार्थना की गई है कि हे देवताओं की स्वामिनी, परम पूज्य भगवती गंगा! आप तीनों लोकों का उद्धार करने वाली और चंचल, निर्मल तरंगों वाली हैं. भगवान शिव (शंकर) के मस्तक पर विहार करने वाली हे पवित्र मां, मेरी बुद्धि (मति) सदा आपके चरण-कमलों में स्थिर रहे. यानी मेरा मन सांसारिक भटकाव से दूर होकर आपकी भक्ति में लीन रहे.
यह श्लोक भक्त की उस स्थिति को दर्शाता है, जहां वह बाहरी भौतिक उपलब्धियों के बजाय स्थिर भक्ति और शुद्ध बुद्धि मांगता है. गंगा की चंचल तरंगों के बीच भक्त अपने चंचल मन को स्थिर करने के लिए मां के चरणों का आश्रय लेता है.
–
एसडी/एएस
Skip to content