‘मेरी फैमिली उनकी भक्त, उनका कोई विकल्प नहीं’, पीएम मोदी को लेकर श्रेया सरन और मुकेश खन्ना

New Delhi, 7 अक्टूबर . Prime Minister Narendra Modi के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने का मौका देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है. 7 अक्टूबर 2001 को Gujarat के Chief Minister के तौर पर जिम्मेदारी संभालने के बाद शुरू हुआ उनका लगातार 25 साल का सफर अब Prime Minister पद तक पहुंच चुका है. इस मौके पर एक्ट्रेस श्रेया सरन और Actor मुकेश खन्ना ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी.

से बात करते हुए एक्ट्रेस श्रेया सरन ने Prime Minister मोदी के प्रति अपने परिवार की भावनाओं का जिक्र करते हुए कहा, ”मेरी पूरी फैमिली उनकी भक्त है. मेरा पूरा परिवार Prime Minister मोदी को काफी प्यार करता है. बतौर Prime Minister उन्होंने देश के लिए जो काम किए हैं, उन पर हमें गर्व है. हमें उम्मीद है कि वे आगे भी देश के विकास के लिए इसी तरह काम करते रहेंगे.”

वहीं, Actor मुकेश खन्ना ने Prime Minister मोदी के साथ अपनी पुरानी मुलाकात को याद किया. से बात करते हुए उन्होंने कहा, ”मैं उन्हें उस समय से जानता हूं, जब वह Gujarat के Chief Minister भी नहीं बने थे. उन्होंने भुज में आए भूकंप के समय मुझे बुलाया था और मैं ‘शक्तिमान’ के कॉस्ट्यूम में वहां पहुंचा था. मैंने वहां बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए उनसे कहा था कि डरना नहीं है.”

मुकेश खन्ना ने कहा, ”उस मुलाकात के करीब आठ-नौ महीने बाद Narendra Modi Gujarat के Chief Minister बने. तभी से मैं उन्हें जानता हूं और उनके Prime Minister के सफर को मैंने देखा है. देश के लिए उन्होंने जो कुछ सोचा है, वैसा कोई और नहीं सोच सकता. मुझे Prime Minister मोदी का कोई विकल्प नजर नहीं आता.”

विपक्षी दलों पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा, ”जो लोग Prime Minister के विकल्प की बात करते हैं, उन्हें कोई ऐसा नेता सामने लाना चाहिए, लेकिन मेरे मुताबिक ऐसा कोई नेता मौजूद नहीं है. Prime Minister मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को देश के लिए अभी काफी काम करना बाकी है.”

वहीं, गीतकार और लेखक मनोज मुंतशिर ने Prime Minister मोदी के अब तक के कार्यकाल की कई उपलब्धियों का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि Prime Minister के तौर पर पीएम मोदी का यह तीसरा कार्यकाल चल रहा है और उनका पूरा कार्यकाल उपलब्धियों से भरा रहा है.

से बात करते हुए मनोज मुंतशिर ने कहा, ”Prime Minister मोदी के कार्यकाल में कोई एक-दो नहीं, बल्कि तमाम उपलब्धियां हैं. उन उपलब्धियों में से अगर मुझे कुछ उपलब्धियां चुननी हों, तो मैं तीन उपलब्धियां चुनूंगा. पहली तीन तलाक खत्म करना, दूसरी अनुच्छेद 370 हटाना और तीसरी उपलब्धि राम मंदिर का निर्माण करना है.”

–

पीके/एबीएम