मेरी कोश‍िश ईरान को बातचीत की मेज पर लाने की नहीं, उस स्थिति को टालने की है जो आखिरकार होने ही वाली है: ट्रंप

वॉशिंगटन, 2 सितंबर . President डोनाल्ड ट्रंप ने कहा क‍ि मैं ईरान को बातचीत की मेज पर लाने की कोशिश नहीं कर रहा हूं. मैं सिर्फ उस स्थिति को टालने की कोशिश कर रहा हूं जो आखिरकार होने ही वाली है. ट्रंप ने साफ क‍िया क‍ि अमेरिका बेहतर स्‍थ‍ित‍ि में है. होर्मुज स्‍ट्रेट पर हमारा न‍ियंत्रण है, जबक‍ि उनकी अर्थव्यवस्था पूरी तरह से ढह रही है.

अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप ने social media प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पोस्ट में ल‍िखा, ”मैं ईरान को बातचीत की मेज पर लाने के लिए मजबूर नहीं कर रहा हूं, जैसा कि एबीसी न्यूज ने बताया है. अगर वे कोई ऐसा समझौता करते हैं जो उनके लिए भी बेकार है, तो मुझे उसकी बिल्कुल परवाह नहीं है. मुझे लगता है कि इस समय हमारी स्थिति कहीं बेहतर है. होर्मुज स्‍ट्रेट पर हमारा लगभग पूरा नियंत्रण है और उनकी अर्थव्यवस्था पूरी तरह गिरावट की ओर है. वे सिर्फ उस स्थिति को टालने की कोशिश कर रहे हैं जो आखिरकार होने ही वाली है. आखिर ईरान के लोग कब उठ खड़े होंगे और लड़ाई लड़ेंगे?”

अमेरिकी सेना ने ईरान में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के ठिकानों पर नए हवाई हमले किए हैं. अमेरिकी राष्‍ट्रपत‍ि ने ईरान को एक बड़े हमले की चेतावनी दी है. उनके अनुसार इस हमले के बाद इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के पास उसका कुछ ह‍िस्‍सा ही शेष रह जाएगा.

फॉक्स न्यूज को दिए एक फोन इंटरव्यू में ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के रडार नेटवर्क को भारी नुकसान पहुंचाया है. आज का हमला बहुत बड़ा था. हमने उनके काफी रडार सिस्टम नष्ट कर दिए, जिनमें वे सिस्टम भी शामिल हैं जिन्हें ईरान फिर से खड़ा करने की कोशिश कर रहा था.

ट्रंप ने कहा क‍ि अगर तीसरी बार भी ऐसा करना पड़ा, तो एक देश के रूप में उनका पूरी तरह सफाया हो सकता है. उन्होंने अमेरिकी विमानवाहक पोत यूएसएस जॉर्ज वॉशिंगटन का जिक्र करते हुए कहा क‍ि यूएसएस जॉर्ज वॉशिंगटन पूरी तरह तैयार है. हम हर तरह से तैयार हैं.

ट्रंप ने कहा कि ताजा हमलों से पहले खाड़ी क्षेत्र के सहयोगी देशों को इसकी जानकारी दे दी गई थी.

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने Tuesday को बताया कि उसने दोपहर 12 बजे (ईस्टर्न टाइम) ईरान में आईआरजीसी से जुड़े ठिकानों पर नए हमले किए.

सेंटकॉम के अनुसार, ये कार्रवाई हाल ही में आईआरजीसी की ओर से होर्मुज स्‍ट्रेट में व्यापारिक जहाजों पर कथित हमलों की कोशिशों और क्षेत्र में तैनात अमेरिकी सैनिकों के खिलाफ की गई कार्रवाइयों के जवाब में की गई.

एवाई/एएस