
Mumbai , 23 नवंबर . Bollywood Actor जैकी श्रॉफ पुराने दौर के कलाकारों और संगीत से जुड़ी यादों को अक्सर खास अंदाज में social media पर ताजा करते रहते हैं. इस बार उन्होंने हिंदी सिनेमा की दिग्गज गायिका गीतादत्त को उनकी 96वीं जयंती पर याद किया.
जैकी ने गायिका की कुछ पुरानी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने गीतादत्त की आवाज और संगीत की विरासत को याद किया, जो आज भी लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाए हुए है.
जैकी श्रॉफ ने Monday को अपने social media अकाउंट पर गीतादत्त की कई तस्वीरें पोस्ट कीं. इनमें एक तस्वीर पोर्ट्रेट थी, जबकि दूसरी में वह रिकॉर्डिंग स्टूडियो में माइक्रोफोन के सामने गाती नजर आ रही थीं. इन तस्वीरों के साथ जैकी ने लिखा, “गीतादत्त जी की जयंती पर उन्हें याद कर रहा हूं. उनकी संगीत विरासत हमेशा यादगार रहेगी.”
गीतादत्त हिंदी सिनेमा की उन गायिकाओं में शामिल थीं, जिनकी आवाज ने कई दशकों तक फिल्मी संगीत को एक अलग पहचान दी. उनका जन्म 23 नवंबर 1930 को हुआ था. उनका असली नाम गीता रॉय था. उन्होंने 1940 के दशक में फिल्मों के लिए गाना शुरू किया और साल 1947 में आई फिल्म ‘दो भाई’ के गाने ‘मेरा सुंदर सपना बीत गया’ से उन्हें खास पहचान मिली. इस गाने को संगीतकार एसडी बर्मन ने तैयार किया था.
इसके बाद गीतादत्त ने एक से बढ़कर एक यादगार गाने गाए. फिल्म ‘आर पार’ का ‘बाबूजी धीरे चलना’, ‘कागज के फूल’ का ‘वक्त ने किया क्या हसीं सितम’, ‘हावड़ा ब्रिज’ का ‘मेरा नाम चिन चिन चू’ और ‘साहिब बीबी और गुलाम’ का ‘ना जाओ सैंया छुड़ा के बैंया’ आज भी बेहद लोकप्रिय हैं.
गीतादत्त की जिंदगी का एक अहम हिस्सा फिल्ममेकर और Actor गुरु दत्त से भी जुड़ा रहा. दोनों की पहली मुलाकात फिल्म ‘बाजी’ के दौरान हुई थी. इसके बाद दोनों ने साल 1953 में शादी कर ली. शादी के बाद भी गीतादत्त ने फिल्मों के लिए गाना जारी रखा और गुरु दत्त की कई चर्चित फिल्मों में अपनी आवाज दी. इनमें ‘बाजी’, ‘मिस्टर एंड मिसेज 55’, ‘प्यासा’, ‘कागज के फूल’ और ‘साहिब बीबी और गुलाम’ जैसी फिल्में शामिल हैं.
गीतादत्त का निधन 20 जुलाई 1972 को महज 41 साल की उम्र में हुआ.
–
पीके/एएस
Skip to content