
Mumbai , 10 नवंबर . हॉलीवुड Actress फ्लोरेंस प्यू अपने करीबी निर्देशक सेबेस्टियन लेलियो के निधन से बेहद दुखी हैं. Actress ने फिल्म ‘द वंडर’ के निर्देशक को याद करते हुए social media पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया. उन्होंने सेबेस्टियन को शानदार कलाकार बताते हुए कहा कि वह महिलाओं की कहानियों को पर्दे पर उतारने के लिए पूरी तरह समर्पित थे.
फ्लोरेंस ने निर्देशक के साथ अपनी पहली मुलाकात से लेकर उनके साथ बिताए खास पलों को याद किया. उन्होंने बताया कि दोनों के बीच खाने, रेड वाइन और डांस को लेकर खास जुड़ाव था. निर्देशक के जाने से उनका दिल टूट गया.
फ्लोरेंस प्यू ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट साझा किया. इसमें उन्होंने बताया कि पांच साल पहले फिल्म ‘द वंडर’ के सेट पर उनकी मुलाकात सेबेस्टियन लेलियो से हुई थी. उस समय भी निर्देशक अपने काम के जरिए महिलाओं की जिंदगी और उनके संघर्षों को पर्दे पर दिखाने के लिए पहचाने जाते थे.
अपने कैप्शन में फ्लोरेंस ने लिखा, ”मैं उस दिन से इस खबर को समझने की कोशिश कर रही हूं, जिस दिन यह सामने आई थी. मेरा दिमाग यह स्वीकार नहीं कर पा रहा है कि वह अब हमारे बीच नहीं है. सेबेस्टियन लेलियो, आप वाकई एक चमकता हुआ अनमोल हीरा थे. हम पांच साल पहले ‘द वंडर’ के सेट पर मिले थे. वह बेहद प्रभावशाली इंसान थे. उनका काम पहले ही महिलाओं के लिए बहुत कुछ कर चुका था और इसके लिए उन्हें काफी पहचान और तारीफ भी मिली थी. मेरा दिल टूट गया है. वह ऐसे इंसान थे, जो पूरी मजबूती से महिलाओं के साथ खड़े थे. उन्हें महिलाओं की बहुत परवाह थी. उन्होंने अपना काम महिलाओं की कहानियों और उनके अलग-अलग संघर्षों और दर्द को दिखाने के लिए समर्पित कर दिया था.”
फ्लोरेंस ने निर्देशक के स्वभाव को याद करते हुए बताया कि वह बेहद संवेदनशील इंसान थे. उनकी चमकदार नीली आंखें थीं, जो किसी की आत्मा तक झांकती हुई महसूस होती थीं, भले ही बातचीत नाश्ते जैसी छोटी-सी बात पर क्यों न हो रही हो.
फ्लोरेंस ने लिखा, ”हमारे बीच खाने को लेकर प्यार हो गया था. हमारे पास ‘द वंडर’ की स्क्रिप्ट को लेकर बात करने के लिए बहुत कुछ था, लेकिन जिस चीज ने हमें एक जैसी धड़कन से जोड़ा, वह था खाने के प्रति हमारा प्यार. मीट, स्ट्यू, चीज और रेड वाइन. ओह, रेड वाइन. इस नाम पर हम दोनों खुशी से चिल्ला उठते थे. वह मुझे डबलिन में खाने के लिए बाहर ले जाते थे, ताकि हम प्रोजेक्ट पर बात कर सकें, लेकिन हम शेफ की पसंद से भेजे गए खाने को देखकर ही बहुत खुश हो जाते थे.”
Actress ने एक खास संयोग का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि सेबेस्टियन के निधन की खबर मिलने से ठीक पहले उन्होंने अपने लिए खास तरह का मीट और रेड वाइन खरीदी थी. बाद में उन्होंने खाना बनाया, रेड वाइन पी और अपने दोस्त को याद किया. उन्होंने लिखा, ”खाते समय मेरी आंखों में आंसू थे, लेकिन चेहरे पर मुस्कान भी थी, क्योंकि मुझे लगा कि सेबेस्टियन भी यह सब देखकर मुस्कुराते.”
फ्लोरेंस ने निर्देशक से मिली एक और सीख का जिक्र करते हुए बताया कि उन्होंने उन्हें नियमित रूप से डांस करने का महत्व समझाया था. सेबेस्टियन का मानना था कि डांस सुंदर या परफेक्ट होना जरूरी नहीं है, बल्कि उसमें सहजता होनी चाहिए.
उन्होंने लिखा, ”उन्होंने मुझे नियमित रूप से डांस करने की ज़रूरत और उसके महत्व के बारे में सिखाया. भले ही वह अजीब लगे, लेकिन वह सहज होना चाहिए. वह सौम्य थे. वह एक शानदार कलाकार और ऐसे निर्देशक थे, जिनके काम ने बदलाव लाने में भूमिका निभाई. उनके जाने से मेरा दिल बहुत दुखी है. यह एक बड़ी और दर्दनाक याद दिलाता है कि हमारे पास हमेशा के लिए समय नहीं है.”
अपने पोस्ट के आखिर में फ्लोरेंस ने सेबेस्टियन के परिवार और दोस्तों के लिए प्यार और संवेदनाएं जाहिर कीं. उन्होंने लिखा, ”उनके परिवार और दोस्तों को मेरा प्यार और दिल से गर्मजोशी भरी झप्पी. सेबेस्टियन, मेरे प्यारे दोस्त, मैं आपसे प्यार करती हूं. यह गाना शूटिंग के दौरान मेरी प्लेलिस्ट में से एक था. मुश्किल पलों में मेरा साथ देने के लिए पेंगुइन कैफे ऑर्केस्ट्रा का शुक्रिया.”
बता दें कि फिल्म ‘द वंडर’ में फ्लोरेंस प्यू ने मुख्य भूमिका निभाई थी. यह फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई थी और इसका निर्देशन सेबेस्टियन लेलियो ने किया था.
–
पीके
Skip to content