
New Delhi, 12 नवंबर . ओलंपिक पदक विजेता अभिनव बिंद्रा ने social media पर एक पत्र साझा करते हुए इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (आईओए) से जुड़ी अपनी भावना व्यक्त की है. ताजा पोस्ट में बिंद्रा ने 31 अक्टूबर 2026 को लिखा एक अन्य पत्र भी साझा किया है.
अभिनव बिंद्रा ने एक्स पर लिखा, “बदकिस्मती से, इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन के साथ मेरी निजी बातचीत सार्वजनिक हो गई. हाल की मीडिया रिपोर्ट्स में इसके रेफरेंस को देखते हुए, मैंने 31 अक्टूबर 2026 का अपना पूरा पत्र साझा करना सही समझा, ताकि उसका मकसद और संदर्भ स्पष्ट हो सके.”
उन्होंने लिखा, “यह पत्र चुनाव से पहले, कंस्ट्रक्टिव एंगेजमेंट की भावना से और भारतीय खेलों के बड़े हितों को ध्यान में रखकर लिखा गया था. मैंने आईओए संविधान और इलेक्टोरल रूल्स के बीच एक साफ अंतर के बारे में एक खास सवाल उठाया था. हालांकि मुझे इस बात का इशारा मिला कि किन नियमों को फॉलो किया जा रहा है, लेकिन असल संवैधानिक सवाल का जवाब नहीं मिला. आज तक, मुझे इलेक्टोरल ऑफिसर या आईओए नेतृत्व से कोई खास स्पष्टता नहीं मिली है.”
बिंद्रा ने लिखा, “मेरा इरादा कभी भी लोगों पर सवाल उठाने या चुनावी परिणाम को प्रभावित करने का नहीं था. यह हमारे संस्थानों में ज्यादा स्पष्टता, पारदर्शिता और आत्मविश्वास को बढ़ावा देना था, और है. मेरा हमेशा से मानना रहा है कि किसी संस्थान की ताकत सवालों के न होने में नहीं, बल्कि उन्हें हल करने की उसकी इच्छा में होती है.”
उन्होंने लिखा, “जैसे-जैसे India दुनिया के खेलों में एक बड़े भविष्य की ओर देख रहा है, हमारे संस्थानों की विश्वसनीयता हमारे एथलीटों की उपलब्धियों जितनी ही जरूरी होगी. मजबूत शासन सिर्फ एक प्रशासनिक जरूरत नहीं है. यह वो नींव है जिस पर खेलों में लंबे समय तक चलने वाली तरक्की बनती है.”
बिंद्र ने लिखा, “मेरी सच्ची उम्मीद है कि हम अपने सभी संस्थानों और चुनावी प्रक्रिया में संवैधानिक स्पष्टता, निष्पक्षता और ईमानदारी के लिए एक साझा प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ें. ये सिद्धांत कभी भी लोगों या नतीजों पर निर्भर नहीं होने चाहिए. आखिरकार, हमारे खेल संस्थानों की विश्वसनीयता सिर्फ उनके फैसलों पर ही नहीं, बल्कि उन प्रक्रिया की निष्पक्षता और ईमानदारी पर भी निर्भर करती है जिनसे वे फैसले लिए जाते हैं. भारतीय खेल इससे कम का हकदार नहीं है.”
–
पीएके
Skip to content