
मेरठ, 30 सितंबर . मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में Wednesday को आरोपी पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल पर फैसला सुनाया जाएगा. जिला जज की अदालत में सुनवाई से पहले सौरभ राजपूत के भाई ने मांग की है कि मुस्कान और साहिल दोनों को फांसी होनी चाहिए. अगर फांसी नहीं हुई तो वो Supreme Court तक न्याय के लिए लड़ाई लड़ेंगे.
मृतक सौरभ राजपूत के भाई राहुल ने समाचार एजेंसी से कहा, “हम शुरू से यही उम्मीद लगाए हुए हैं कि हमें इंसाफ मिलेगा. हमने शुरू से एक ही मांग रखी है कि जो उन्होंने हमारे भाई के साथ किया, वो उनके साथ हो. उन्हें कम से कम फांसी होनी चाहिए.”
उन्होंने कहा कि हम लगभग डेढ़ साल से इंसाफ के लिए लड़ रहे हैं. उन्होंने बताया कि भाई की हत्या के बाद उनका काम लगभग पूरी तरह खत्म हो चुका है. अदालत के लिए सुबह 11 बजे निकलना और शाम करीब 5 बजे घर लौटना होता है. राहुल ने बताया कि 11 दिन वे खुद और 9 दिन उनकी मां को पेश होना पड़ा है. परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी पेश हुए हैं.
राहुल ने बताया कि इस मामले में कुल 22 गवाह हैं, जिन्होंने अदालत में गवाही दी है. उन्होंने अपनी मांग दोहराते हुए कहा कि हमारी शुरू से उम्मीद यही है कि दोनों को फांसी होनी चाहिए. राहुल ने कहा कि अदालत जिला अदालत से दोनों आरोपियों को कम सजा मिली तो हम हाईकोर्ट से लेकर Supreme Court तक जाएंगे.
बता दें कि सौरभ राजपूत हत्याकांड नीले ड्रम की वजह से पूरे देश में चर्चा का विषय बना था. सौरभ की लाश उसके ही घर में एक नीले ड्रम के अंदर मिली थी. पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल पर सौरभ की हत्या कर उसके शव को नीले ड्रम में भरने का आरोप है. पिछले साल 19 मार्च को Police ने मुस्कान और साहिल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.
–
डीसीएच/
Skip to content