
Lucknow, 28 नवंबर . उत्तर प्रदेश के मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में युवक रिजवान पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाले दो शातिर अपराधियों को Police ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया.
आरोपी दाऊद और समद चेकिंग के दौरान Police पार्टी पर फायरिंग कर फरार होने की कोशिश कर रहे थे. Police की जवाबी कार्रवाई और पीछा करने के दौरान दोनों आरोपी गिरकर चोटिल हो गए.
दरअसल, आरोपियों ने लिसाड़ी गेट क्षेत्र में रिजवान नाम के युवक पर गोलियां चलाई थीं, जिसमें एक गोली रिजवान के हाथ में लगी थी. इस मामले में दोनों आरोपी वांछित चल रहे थे. Police ने इनके कब्जे से दो तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं. लिसाड़ी गेट थाना Police की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है.
मामले को लेकर संग्राम सिंह (सीओ कोतवाली, मेरठ) ने बताया कि 26 नवंबर को थाना लिसाड़ी गेट के गड्ढे वाली मस्जिद के पास दाऊद और समद द्वारा फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था. इसको लेकर थाना लिसाड़ी गेट में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था.
इस मामले में एसएसपी व एसपी सिटी के निर्देशन में स्वाट वाली लिसाड़ी गेट की टीम लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी. उसी क्रम में Saturday को सुबह लिसाड़ी गेट व स्वाट की टीम ने अंजुम पैलेस के पास दो संदिग्ध व्यक्तियों की घेराबंदी की.
दोनों संदिग्ध व्यक्ति Police के रोकने पर नहीं रुके तथा Police पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी. इसके बाद Police ने आरोपियों का पीछा किया और दोनों को दबोच लिया. इस दौरान दोनों आरोपी गिरकर घायल हो गए, जिससे दोनों को चोटें आईं.
सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि इनके नाम दाऊद व समद हैं. इनके पास से एक 315 बोर का तमंचा, एक 32 बोर का तमंचा और दो कारतूस बरामद किए गए. Police द्वारा इलाज के लिए दोनों आरोपियों को अस्पताल भेज दिया गया है. मौके पर शांति व्यवस्था कायम है. मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है.
–
डीके/एबीएम
Skip to content