
New Delhi, 7 सितंबर . केंद्रीय आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने Monday को समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा कि Government मेडिकल कॉलेजों और सीटों की संख्या बढ़ाकर आयुर्वेद का विस्तार करने के लिए काम कर रही है क्योंकि ज्यादा से ज्यादा लोग आयुर्वेदिक स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठा रहे हैं.
उन्होंने कहा कि आयुर्वेद का प्रचार और प्रसार बड़े पैमाने पर हो रहा है. कई इंश्योरेंस कंपनियां भी इसको मान रही हैं और इसमें शामिल हुई हैं. केंद्रीय Government स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) में भी इसके पैकेज लाए गए हैं. आम आदमी को इससे राहत मिले, इसके लिए हम आयुष्यमान India के माध्यम से ही इसके पैकेज सभी अस्पतालों में लाने की कोशिश कर रहे हैं. उम्मीद है कि जल्द ही हमारी कोशिशों को सफलता मिल जाएगी.
देश में नए आयुर्वेदिक कॉलेज खुलने और सीटों की संख्या बढ़ाकर आयुर्वेद का विस्तार करने को लेकर उन्होंने कहा कि देश में कई नए आयुर्वेदिक कॉलेज खोले जा रहे हैं और जो पुराने कॉलेज हैं, जिनका इंफ्रास्ट्रक्चर सही है और जो एनसीआईएसएम (नेशनल कमीशन फॉर इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन) रूल के तहत काम कर रहे हैं, उनमें सीट बढ़ाने का काम किया जा रहा है. इसके साथ नए कॉलेजों को भी हमारी ओर से अनुमति दी जा रही है.
केंद्रीय आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने कहा कि हम इस वर्ष आयुर्वेद दिवस के अवसर पर 23 सितंबर को एक मुख्य कार्यक्रम नागपुर में हो रहा है, जिसमें Union Minister नितिन गडकरी, Chief Minister देवेंद्र फडणवीस, उपChief Minister एकनाथ शिंदे, उपChief Minister सुनेत्रा पवार और अन्य गणमान्य लोग शामिल होंगे. इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में Maharashtra के स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर और आयुर्वेद के क्षेत्र में सराहनीय काम करने वाले सभी वैद्यों को आमंत्रित किया गया है. कार्यक्रम की थीम ‘स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद’ रखी गई है, जो देश की समृद्ध आयुर्वेदिक विरासत को भविष्य की बदलती स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों से जोड़ने के विजन को दर्शाती है.
उन्होंने कहा कि सभी आयुर्वेदिक डॉक्टरों और कॉलेजों को उन्होंने यह आश्वस्त किया है कि वे गांव-गांव तक जाकर आयुर्वेदिक कैंप लगाएं, आयुर्वेद दिवस सभी जगह उत्साह के साथ मनाएं और आमजन तक आयुर्वेद की जानकारी पहुंचाने का काम करें.
–
डीके/पीएम
Skip to content