मेट्रो स्टेशन के पास मोबाइल छीनने की कोशिश करने वाले 4 नाबालिगों को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा

New Delhi, 15 नवंबर . सड़क पर होने वाले अपराधों के खिलाफ त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए सरिता विहार Police ने जसोला-शाहीन बाग मेट्रो स्टेशन के पास छीनाझपटी के प्रयास के एक मामले को सुलझा लिया है. Police ने इस घटना में शामिल चार नाबालिगों को हिरासत में लिया है.

Police से मिली जानकारी के मुताबिक, 13 नवंबर को जसोला-शाहीनबाग मेट्रो स्टेशन के पास छीनाझपटी के प्रयास के संबंध में एक सूचना मिलने पर First Information Report दर्ज की गई थी. शिकायतकर्ता राकेश कुमार (27) के अनुसार, Saturday शाम 6:15 बजे शाहीनबाग मेट्रो स्टेशन के पास चार लड़कों ने उन्हें रोका और उनका मोबाइल फोन लूटने की कोशिश की. हालांकि, वे वहां से बच निकलने में कामयाब रहे.

इसके बाद शिकायतकर्ता ने अपने दोस्त मो. सलीम के साथ देखा कि वही लड़के किसी और व्यक्ति को लूटने की कोशिश कर रहे थे. शिकायतकर्ता ने दोस्त की मदद से उन लड़कों में से एक को मौके पर ही पकड़ लिया गया. इसके बाद Police को सूचित किया गया. इसके बाद सरिता विहार थाना Police की एक विशेष टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की.

संदिग्धों के हुलिए, उनके जाने की दिशा, स्थानीय खुफिया जानकारी और आसपास के इलाके में व्यवस्थित तलाशी के आधार पर बाकी तीन नाबालिगों को को जसोला के लिविंगस्टाइल मॉल के पास से पकड़ लिया गया. पकड़े गए तीनों नाबालिगों की उम्र 15 वर्ष है और मूल रूप से नेपाल के रहने वाले हैं.

Police ने बताया कि इन चारों के खिलाफ ‘किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम’ के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की जा रही है.

इसके पहले अक्टूबर में दिल्ली Police ने डीबीजी रोड Police स्टेशन में दर्ज लूट के एक मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया था. वहीं, 15 साल के एक नाबालिग को हिरासत में लिया था. Police ने लूट के दौरान शिकायतकर्ता से छीना गया एक मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है.

यह घटना 11 अक्टूबर को शाम 7:30 बजे हुई थी, जब शिकायतकर्ता करोलबाग मार्केट से मानकपुरा स्थित अपने घर लौट रहा था. Police के अनुसार, शिकायतकर्ता अजमल खान पार्क के पास ईस्ट पार्क रोड पर टीटी गारमेंट्स के पास था, तभी तीन लोगों ने उसका पीछा किया और उसे रोक लिया. आरोपियों ने शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की और मोबाइल फोन व 2,000 रुपये नकद लूटकर फरार हो गए थे.

–

ओपी/पीएम