मेगा जॉब फेयर में 20,226 युवाओं को मिला रोजगार, अगले साल हर जिले में लगेगा नियोजन मेला: सीएम सम्राट चौधरी

Patna, 23 अगस्त . बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने Sunday को कहा कि राज्य में युवाओं को रोजगार और कौशल से जोड़ने के लिए Government लगातार प्रयास कर रही है. Patna के ज्ञान भवन में आयोजित मेगा जॉब फेयर-2026 में 115 से अधिक नियोक्ताओं की सहभागिता से 20,226 युवक-युवतियों को रोजगार के अवसर मिले हैं.

इनमें 3,940 युवाओं को बिहार में ही रोजगार मिला, जबकि 476 युवाओं का चयन विदेश में रोजगार के लिए हुआ है. 36 दिव्यांगजनों को भी रोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं.

Chief Minister ने मेगा जॉब फेयर के नियुक्ति पत्र वितरण एवं समापन समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया. उन्होंने विभिन्न कंपनियों के स्टॉल का निरीक्षण किया और रोजगार के लिए पहुंचे युवक-युवतियों से बातचीत कर उनके करियर से जुड़ी जानकारी ली. उन्होंने एआई आधारित कियोस्क के माध्यम से युवाओं को करियर और रोजगार तलाशने में मिल रही सहायता की भी जानकारी ली.

सम्राट चौधरी ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए तथा Chief Minister प्रतिज्ञा इंटर्नशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नियोक्ताओं को सम्मानित किया. चीन के शंघाई में होने वाली विश्व कौशल प्रतियोगिता-2026 में India का प्रतिनिधित्व करने वाले बिहार के इंडिया स्किल विजेताओं को भी सम्मानित किया गया. इस दौरान मेगा जॉब फेयर पर आधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचन और लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया.

Chief Minister ने कहा कि अगले वर्ष से बिहार के प्रत्येक जिले में नियोजन मेले आयोजित किए जाएंगे. उन्होंने कहा कि Government का लक्ष्य अगले पांच वर्षों में एक करोड़ लोगों को नौकरी एवं रोजगार से जोड़ना है. Government चाहती है कि रोजगार के लिए बिहार के युवाओं को दूसरे राज्यों में जाने की मजबूरी नहीं रहे.

उन्होंने Patna में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर स्थापित करने के लिए केंद्र Government से आग्रह किए जाने की भी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि बिहार कौशल विकास मिशन के माध्यम से अब तक 25 लाख युवाओं को प्रशिक्षित किया गया है, जबकि कुशल युवा कार्यक्रम के तहत 12 लाख युवाओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए जा चुके हैं. युवाओं को तकनीकी शिक्षा के साथ भाषा प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है, जिससे उन्हें विदेशों में रोजगार के अवसर हासिल करने में सुविधा हो.

Chief Minister ने कहा कि राज्य में उद्योग, आधारभूत संरचना और रोजगार के क्षेत्र में तेजी से काम किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि 126 किलोमीटर लंबे मरीन ड्राइव को सार्वजनिक-निजी भागीदारी के माध्यम से विकसित करने की दिशा में काम चल रहा है. उन्होंने युवाओं से कौशलयुक्त बनने और लगातार सीखते रहने का आह्वान किया.

इस मौके पर मानसिक बीमारी से स्वस्थ हुए लोगों के पुनर्वास, दिव्यांगजनों और ट्रांसजेंडर समुदाय के कौशल विकास तथा आजीविका संवर्द्धन के लिए प्रशिक्षण केंद्रों का भी शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम में उप Chief Minister विजय कुमार चौधरी, उप Chief Minister विजेंद्र प्रसाद यादव, मंत्री अरुण शंकर प्रसाद, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत समेत कई अधिकारी, नियोक्ता और बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे.

एमएनपी/एएसएच