
चेन्नई, 15 नवंबर . तमिलनाडु की मुख्य विपक्षी पार्टी द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (डीएमके) ने मेकेदातु बांध परियोजना पर कर्नाटक Government को करारा जवाब दिया है. पार्टी के प्रवक्ता टीकेएस एलंगोवन ने Sunday को कहा कि कर्नाटक Government का कावेरी नदी पर कोई पूर्ण अधिकार या नियंत्रण नहीं है.
दरअसल, कर्नाटक के Chief Minister डीके शिवकुमार ने कहा कि मेकेदातु बांध परियोजना को कोई नहीं रोक सकता. इस पर डीएमके प्रवक्ता ने समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा, “कर्नाटक Government का कावेरी नदी पर कोई अधिकार या नियंत्रण नहीं है, क्योंकि Supreme Court ने एक ट्रिब्यूनल नियुक्त किया है.”
टीकेएस एलंगोवन ने कहा, “कावेरी नदी के मामले में क्या किया जा सकता है और पानी का बंटवारा कैसे होना चाहिए, यह तय करने का अधिकार इसी ट्रिब्यूनल के पास है. इसलिए, उन्हें Supreme Court और ट्रिब्यूनल के आदेशों का पालन करना होगा. Government को निर्माण कार्य करने के लिए ट्रिब्यूनल से अनुमति लेनी होगी.”
तमिलनाडु के Chief Minister जोसेफ विजय के प्रस्तावित दिल्ली दौरे पर भी डीएमके प्रवक्ता ने प्रतिक्रिया दी. एलंगोवन ने कहा, “हो सकता है उन्होंने (सोनिया गांधी) ने उन्हें (जोसेफ विजय) बुलाया हो. मीडिया में किताब के बारे में काफी बातें हो रही हैं. वह किताब (बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव) अभी लॉन्च नहीं हुई है. सोनिया गांधी अपनी जिंदगी की कहानी लिख रही है. इसमें कुछ भी गलत नहीं है और उनका (सीएम जोसेफ विजय) वहां जाना भी ठीक है.”
Police थाने में एक लॉरी चालक के कथित तौर पर आत्महत्या करने पर उन्होंने कहा, “मैंने देखा कि दो लोगों ने Police स्टेशन जाने के बाद आत्महत्या कर ली. कुड्डालोर में एक महिला शिक्षिका ने खुद को आग लगा ली. Police थानों का हाल यह है कि वे लोगों की बात नहीं सुनते, न ही उनकी शिकायतें दर्ज करते हैं. और अगर कोई शिकायत दर्ज कराता भी है, तो Police आरोपी के बजाय शिकायतकर्ता के खिलाफ ही कार्रवाई कर देती है. विजय की Government में Police इसी तरह काम कर रही है.”
–
डीसीएच/
Skip to content