
Lucknow, 1 अक्टूबर . योग गुरु बाबा रामदेव के ‘कन्वर्टेड मुसलमान’ वाले बयान पर इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के चेयरमैन मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव को अपने ही धर्म तक सीमित रहना चाहिए, यही बेहतर होगा.
मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने Lucknow में से बातचीत में कहा कि मुसलमान न तो कल कमजोर थे और न ही आज कमजोर हैं. मुसलमान हर तरह से मजबूत और ताकतवर हैं. हर किसी को अपनी धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बयान देने या अपनी धार्मिक मान्यताएं रखने का अधिकार है. इसी तरह मुसलमानों का यह विश्वास है कि हमारे पूर्वज हजरत आदम अलैहिस्सलाम थे और सभी इंसान हजरत आदम अलैहिस्सलाम की ही संतान हैं. बाबा रामदेव को इसलिए इस तरह के बयान अपने ही धर्म तक सीमित रहना चाहिए, क्योंकि यही बेहतर होगा.
संघ के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर के एनआरसी वाले बयान पर मौलाना ने कहा कि एनआरसी का पहले भी बड़े पैमाने पर विरोध हुआ है, क्योंकि यह किसी न किसी तरह सभी भारतीयों को शक के घेरे में खड़ा करता है. इस देश का हर नागरिक सम्मान के साथ रहने वाला नागरिक है और किसी को भी यह अधिकार नहीं है कि वह बार-बार किसी भारतीय नागरिक से उसकी नागरिकता का सबूत मांगे.
यूपी चुनाव को लेकर मुसलमानों को लेकर हो रही बयानबाजी पर मौलाना ने कहा कि यह दुखद है कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आते हैं, कुछ लोग बयानबाजी शुरू कर देते हैं. कहीं न कहीं मुसलमानों को गुमराह करने की कोशिशें की जाती हैं लेकिन सभी को यह ध्यान रखना चाहिए कि दूसरे समुदायों के साथ-साथ अब मुसलमानों में भी काफी जागरूकता आ गई है. सभी मुसलमान अपनी पसंद के अनुसार वोट करते हैं. जहां तक इस बयान की बात है कि Samajwadi Party ने मुसलमानों को प्रतिनिधित्व नहीं दिया है, तो यह पूरी तरह से बेबुनियाद है. सभी जानते हैं कि पार्टी में पहले से ही कितने मुस्लिम विधायक और सांसद हैं. हाल ही में जैस्मीन अंसारी साहिबा को काउंसिल में विपक्ष का नेता बनाया गया है, जो मुसलमानों का एक अहम प्रतिनिधित्व है.
फ्लाई Dubai की फ्लाइट को बचाने वाले भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार का तारीफ करते हुए मौलाना ने कहा कि जिस तरह से भारतीय पायलट ने इसमें बहादुरी और साहस दिखाया, वह अपने आप में एक ऐसी उपलब्धि है कि उनकी जितनी भी तारीफ की जाए, कम है. एक बार फिर एक भारतीय पायलट ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सभी भारतीयों का मान बढ़ाया है. इसके लिए मैं पायलट को दिल से बधाई देता हूं.
–
डीकेएम/
Skip to content