मुश्ताक खान के बेटे मोहसिन खान ने फैंस का जताया आभार, बोले- आपने ही उन्हें पहचान दिलाई

Mumbai , 25 सितंबर . Actor मुश्ताक खान का 75 वर्ष की आयु में Thursday की शाम को Mumbai के नानावटी अस्पताल में निधन हो गया था. Actor के बेटे और निर्देशक मोहसिन खान ने अब तक फैंस द्वारा मिले अपार प्यार के लिए धन्यवाद अदा किया.

मोहसिन खान ने के साथ बातचीत में कहा, “मैं सबसे पहले आप सभी को धन्यवाद अदा करना चाहूंगा, क्योंकि आप सभी की वजह से मेरे पिता जी को अपना टैलेंट दिखाने का मौका मिला, जिससे उन्होंने इतना नाम कमाया, तो मेरी श्रद्धांजलि पिता जी को आप सभी को धन्यवाद कहकर होगी.”

उन्होंने आगे कहा, “मेरे पिता जी एक बहुत ही टैलेंटेड आर्टिस्ट थे, जिन्हें सभी जानते थे, लेकिन जितने शानदार वह एक्टर थे, उतने ही अच्छे इंसान भी थे. इंडस्ट्री की तरफ से जब उन्हें इतना प्यार मिलता है, तो दिल खुश हो जाता है. उनकी जिंदगी विवादों से दूर रही है. उन्होंने सभी को सपोर्ट करने की कोशिश की और यही उनकी असली सफलता थी.”

उन्होंने अपने बारे में बताते हुए कहा, “मैं मुश्ताक खान का बेटा मोहसिन खान हूं. मैं फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी हूं. मैं सभी से कहना चाहता हूं कि मेरे डैड की तरफ से आप सभी का शुक्रिया कि आप सभी की वजह से उन्हें सभी लोग आज इतना जानते हैं.”

Actor अंगद देसाई और अली खान ने भी मुश्ताक खान की सादगी की प्रशंसा की.

अंगद देसाई ने कहा, “मुश्ताक खान का चला जाना हम सभी के लिए यह बहुत ही दुखद न्यूज है. वह एक बेहतरीन कलाकार और अच्छे इंसान थे, जिनके चेहरे पर हमेशा मुस्कराहट रहती थी. जब ऐसा इंसान चला जाए, तो इंडस्ट्री के लिए दुख की बात होती है.”

अली खान ने कहा, “मुश्ताक खान भाई के साथ मेरा 40 साल से ज्यादा पुराना रिश्ता रहा है. वे बहुत ही मिलनसार व्यक्ति थे. वे अच्छे कलाकार होने के साथ-साथ अच्छे इंसान भी थे और ऐसे इंसान का चला जाना दुखद होता है. वह अपनी फैमिली से बहुत प्यार करते थे. असल जिंदगी में बस काम में व्यस्त रहते थे और कोई मतलब नहीं था. हम शाम को साथ में घूमने जाते थे. फिल्म इंडस्ट्री और हम सभी ने एक अच्छा इंसान और कलाकार खोया है. ऊपर वाला उनकी आत्मा को शांति दे और परिवार को हिम्मत दें.”

–

एनएस/एएस