
मुरादाबाद, 2 सितंबर . उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद-हरिद्वार स्टेट हाईवे पर कांठ थाना क्षेत्र में Tuesday देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया. हरिद्वार से अयोध्या जा रही नेपाली तीर्थयात्रियों से भरी निजी बस गढ़ी बस स्टॉप के पास आगे चल रही राज्य परिवहन की बस से टकरा गई. टक्कर के बाद निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी एक कोठरी में जा घुसी. हादसे में 35 से अधिक तीर्थयात्री घायल हो गए. इनमें आठ की हालत गंभीर बताई गई है.
जानकारी के अनुसार निजी बस में कुल 53 नेपाली तीर्थयात्री सवार थे. सभी एक टूर कार्यक्रम के तहत हरिद्वार से अयोध्या जा रहे थे. हादसा कांठ के गढ़ी अड्डे के पास हुआ. टक्कर इतनी तेज थी कि बस के अंदर चीख-पुकार मच गई. हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और Police को सूचना दी.
सूचना मिलते ही कांठ थाना Police मौके पर पहुंची. Police ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और घायलों को तत्काल कांठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल आठ यात्रियों को मुरादाबाद जिला अस्पताल रेफर किया गया.
जिला अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. मनोज यादव ने बताया कि सुबह 8 से 8:30 बजे तक आठ घायल अस्पताल पहुंच चुके थे. इनमें करीब छह से सात लोगों का एक्स-रे किया गया. एक व्यक्ति की हड्डी में फ्रैक्चर की आशंका है जबकि अन्य घायलों को सूजन और दर्द की शिकायत है. सभी को भर्ती कर शुरुआती उपचार दिया गया है और जरूरी एक्स-रे समेत अन्य जांच की जा रही है. डॉक्टर के मुताबिक अभी और घायल भी अस्पताल पहुंच सकते हैं.
एक घायल तीर्थयात्री ने बताया कि बस में 53 लोग सवार थे और वे हरिद्वार से अयोध्या की यात्रा कर रहे थे. घायल के मुताबिक, बस का नियंत्रण बिगड़ गया और वह आगे चल रही बस से पीछे से टकरा गई.
हादसे की सूचना मिलने के बाद Police के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य का जायजा लिया. दुर्घटना के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा. Police ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक तौर पर बस के नियंत्रण से बाहर होने की बात सामने आ रही है.
–
पीएम
Skip to content