मुरादाबाद : उज्ज्वला योजना की लाभार्थियों ने कहा- दीपावली पर पीएम मोदी और सीएम योगी ने फ्री गैस सिलेंडर का तोहफा दिया

मुरादाबाद, 3 नवंबर . उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में उज्ज्वला योजना की लाभार्थियों ने Tuesday को फ्री गैस सिलेंडर मिलने पर पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ का आभार जताया. लाभार्थियों ने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की Government बहुत अच्छा कार्य कर रही है और दीपावली से पहले गैस सिलेंडर का तोहफा पाकर काफी खुशी हो रही है.

मुरादाबाद के पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को Government की इस योजना का लाभ दिया गया. मुफ्त गैस सिलेंडर मिलने से महिलाओं के चेहरों पर खुशी नजर आई. इस दौरान महिलाओं ने प्रदेश Government की पहल की सराहना करते हुए Chief Minister योगी आदित्यनाथ का आभार जताया.

लाभार्थियों का कहना था कि त्योहार से पहले Government की ओर से दी गई यह सौगात उनके परिवारों के लिए राहत लेकर आई है. कुछ मुस्लिम महिलाओं ने कहा कि Government ने बिना किसी भेदभाव के योजना का लाभ पहुंचाया है, जिससे जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक मदद मिली है.

कुछ लाभार्थियों के साथ ने बातचीत की. लाभार्थी सरिता देवी ने कहा कि यहां पर आयोजित कार्यक्रम में आकर बहुत अच्छा लग रहा है. इस योजना के तहत हमें पहली बार लाभ मिला है. हम काफी खुश हैं.

लाभार्थी पिंकी कुमारी ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी योजना का लाभ मिला है. इस Government से हम महिलाओं को काफी फायदा हो रहा है. हम चाहते हैं कि आगे भी प्रदेश में डबल इंजन की Government ही रहनी चाहिए, ताकि हमें ऐसी लाभकारी योजनाओं का लाभ मिलता रहे. देश में पीएम मोदी और प्रदेश में सीएम योगी की Government बनी रहनी चाहिए. फ्री गैस सिलेंडर के रूप में हमें Government की ओर से दीपावली का तोहफा मिला है.

उन्होंने यूपी की कानून व्यवस्था का जिक्र करते हुए योगी Government की तारीफ की. उन्होंने कहा कि भाजपा की Government में महिलाओं की सुरक्षा बहुत बढ़िया कर दी गई है. अपराध पर लगाम लगाई गई है. अगर अपराध होता है तो अपराधियों को कठोर सजा भी मिलती है.

लाभार्थी सिमी ने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि हम लोगों को फ्री गैस सिलेंडर का तोहफा मिला है. Government बहुत अच्छा कार्य कर रही है. वहीं, लाभार्थी रोमी ने कहा कि दीपावली से पहले तोहफा मिला है. हम अपनी ओर से आभार जताते हैं.

–

डीकेएम/एबीएम