
Mumbai , 12 नवंबर . Bollywood की मशहूर Actress दीपिका पादुकोण ने अपने एक्टिंग करियर के बारे में बताया कि उन्हें 16 साल की उम्र में पता चल गया था कि वह Actress बनना चाहती थीं.
Bollywood Actress दीपिका पादुकोण इस समय Bollywood की सबसे भरोसेमंद अभिनेत्रियों में से एक हैं. जब उन्होंने ‘ट्रिपल एक्स : द रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ के साथ हॉलीवुड में कदम रखा, तो दीपिका ‘द एलेन डीजेनेरेस शो’ में भी नजर आईं.
एलेन से बात करते हुए ‘बाजीराव मस्तानी’ फिल्म की Actress ने अपने पिता प्रकाश पादुकोण के बैडमिंटन करियर के बारे में खुलकर बात की.
दीपिका ने बताया कि उन्होंने India में ऐसे समय में बैडमिंटन खेला, जब कोई भी प्रोफेशनल तौर पर बैडमिंटन नहीं खेलता था. उस समय हर कोई डॉक्टर या वकील बनना चाहता था, लेकिन वे एक खिलाड़ी थे.
जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी अपने पिता के नक्शेकदम पर चलने की इच्छा जताई थी, तो Actress ने जवाब दिया कि मैं ऐसा करके उन्हें खुश कर सकती थी, लेकिन वे हमेशा यही कहते थे कि अपने दिल की सुनो.
अभिनय के प्रति अपना प्यार जताते हुए दीपिका ने बताया कि 16 साल की उम्र में ही उन्हें पता चल गया था कि वह एक Actress बनना चाहती हैं.
उन्होंने आगे कहा कि कैमरे के सामने रहना उन्हें बेहद खुशी देता है.
दीपिका ने एलेन को यह भी बताया कि एक बार उन्होंने अपना पोर्टफोलियो शूट करने के लिए अपनी मां से 10,000 रुपए उधार लिए थे. पैसे मांगते समय Actress ने अपनी मां को भरोसा दिलाया कि वह उनके पैसे लौटा देंगी और उन्हें गौरवान्वित भी करेंगी.
दीपिका ने बताया कि एक दिन मैंने अपनी मां को बिठाया और कहा कि क्या मैं आपसे 10,000 रुपए उधार ले सकती हूं? मुझे पोर्टफोलियो शूट करने के लिए पैसों की जरूरत थी. मैंने उनसे कहा कि एक दिन मैं उन्हें गौरवान्वित करूंगी और कभी न कभी उनके पैसे भी लौटा दूंगी.
साल 2007 में शाहरुख खान के साथ ‘ओम शांति ओम’ से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद, दीपिका कई प्रमुख फिल्मों का हिस्सा बनीं, जिनमें ‘ये जवानी है दीवानी (2013)’, ‘चेन्नई एक्सप्रेस (2013)’, ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला (2013)’, ‘पीकू (2015)’, ‘बाजीराव मस्तानी (2015)’, ‘पद्मावत (2018)’, ‘छपाक (2020)’, ‘पठान (2023)’, ‘जवान (2023)’ और ‘कल्कि 2898 एडी (2024)’ शामिल हैं.
दीपिका बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘किंग’ में शाहरुख खान के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आएंगी.
–
डीकेएम/एबीएम
Skip to content