मुजफ्फरनगर में 15 वर्षीय किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर, 6 सितंबर . उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की Police ने 15 वर्षीय एक लड़की का कथित तौर पर अपहरण कर उससे दुष्कर्म के एक मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है.

Police अधिकारियों ने बताया कि छपार थाना क्षेत्र के एक गांव में Saturday शाम को हुई इस घटना के सिलसिले में गिरफ्तार आरोपी की पहचान समीर के रूप में हुई है और उसके दो आरोपियों की तलाश जारी है. पीड़िता के परिवार की शिकायत के अनुसार समीर ने लड़की को बुलाया था और जब वह उससे मिलने पहुंची तो समीर ने अपने दो साथियों की मदद से कथित तौर पर उसका अपहरण कर उससे दुष्कर्म किया.

Police क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि समीर समेत तीन लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. मामले में अन्य दो आरोपियों का पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिशें जारी हैं.

उत्तर प्रदेश Government के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने से बात करते हुए कहा कि हमको जैसे ही मामले की जानकारी हुई, हम अपने कार्यकर्ताओं के साथ पीड़िता के घर पहुंचे और संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के लिए उचित दिशा-निर्देश दिया. हमने पीड़ित परिवार को विश्वास दिलाया है कि आप लोगों को किसी से डरने की जरूरत नहीं है, हम लोग आपके साथ खड़े हैं. जो लोग गलत काम किए हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. सीएम का पहले से ही निर्देश है कि जो लोग गलत काम कर रहे हैं, उन पर कार्रवाई की जाए.

यूपी Government के राज्यमंत्री अनिल कुमार ने कहा कि जिस तरह का गलत काम कुछ लोगों ने किया है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. Police अपना काम कर रही है, किसी को छोड़ा नहीं जाएगा.

पूर्व Union Minister डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि ये दूसरी घटना है. पिछले महीने शहर में एक घटना सामने आई थी. इसमें जो लोग दोषी हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. Police अपनी तरफ से कोई कमी नहीं छोड़ रही है. जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

बिजनौर के सांसद चंदन चौहान ने कहा कि ये बहुत पीड़ादायक खबर है लेकिन Police अपना काम कर रही है. ऐसे लोगों को समाज में रहने की कोई जगह नहीं है. हम कोशिश करेंगे कि जल्द से जल्द आरोपियों को सजा मिले.

पीएम