मुजफ्फरनगर गैंगरेप केस: पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी घायल, गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

मुजफ्फरनगर, 6 सितंबर . मुजफ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र में जन्माष्टमी की रात एक नाबालिग युवती के साथ कथित गैंगरेप के मामले में Police ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. Police के अनुसार, मुठभेड़ में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया और बाद में न्यायिक प्रक्रिया पूरी कर जेल भेज दिया गया.

जानकारी के अनुसार, जन्माष्टमी की रात थाना छपार क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग युवती मंदिर में भोग लगाने गई थी. आरोप है कि मंदिर से लौटते समय गांव के ही एक किशोर ने फोन कर उसे बहला-फुसलाकर अपने घर बुलाया, जहां उसके अन्य साथी भी मौजूद थे. आरोप है कि वहां तीनों ने युवती के साथ दुष्कर्म किया.

घटना की जानकारी सामने आने के बाद पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर थाना छपार में पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया. Police ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को पहले ही अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया था, जबकि दो अन्य आरोपी फरार चल रहे थे.

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ Police अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देश पर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष Police टीमों का गठन किया गया. Sunday को Police को मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों आरोपी रेता नंगला के जंगल क्षेत्र में भागने की फिराक में हैं. सूचना के आधार पर Police ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया.

Police के मुताबिक, खुद को घिरता देख आरोपियों ने Police टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में Police की गोली लगने से दोनों आरोपी घायल हो गए. इसके बाद Police ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि नाबालिग युवती के साथ गैंगरेप की घटना में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. शेष दो आरोपियों को भी मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर में किसी भी नाबालिग बच्ची या महिला के साथ अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

घटना के बाद उत्तर प्रदेश Government के मंत्री कपिल देव अग्रवाल भी पीड़ित परिवार से मिलने गांव पहुंचे थे. उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया था कि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी. मंत्री ने कहा कि Police इस मामले में लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है और महिलाओं एवं बेटियों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

Police ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है और सभी आवश्यक कानूनी कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है.

एएमटी/डीकेपी