
अयोध्या, 8 नवम्बर . उत्तर प्रदेश के Chief Minister एवं गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ ने Sunday को प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में संतों से भेंट की और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने विभिन्न अखाड़ों और मठों में पहुंचकर संतजन का हालचाल जाना और दीपावली पर उपहार भेंट किया.
Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने हनुमानगढ़ी जाकर बजरंगबली का आशीर्वाद लिया और इसके बाद राम मंदिर में रामलला के दर्शन व विशेष पूजा-अर्चना की.
Chief Minister योगी आदित्यनाथ सबसे पहले दिगंबर अखाड़े पहुंचे. यहां उन्होंने महंत सुरेश दास से मुलाकात की. इस मौके पर संत राम लखन दास भी मौजूद रहे. Chief Minister ने उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं और उपहार भेंट किए. इस दौरान दोनों संतों के बीच प्रदेश और समाज से जुड़े विषयों पर चर्चा भी हुई.
Chief Minister योगी बड़ा भक्त महल भी पहुंचे. यहां उन्होंने महंत कौशल किशोर दास जी महाराज से मुलाकात की. उन्होंने महाराज जी का हालचाल जाना और दीपावली पर उपहार भेंट अर्पित किया. Chief Minister योगी आदित्यनाथ राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास जी से मिलने मणिराम दास छावनी पहुंचे. उन्होंने महंत जी के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके दीर्घायु होने की कामना करते हुए दीपावली के उपहार प्रदान किया.
इस वर्ष अयोध्या में 10वां दीपोत्सव मनाया गया, जिसमें Chief Minister ने प्रभु श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के स्वरूपों का प्रतीकात्मक राजतिलक और पुष्पवर्षा की.
–
विकेटी/पीएम
Skip to content