
देहरादून, 20 नवंबर . उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का Friday को 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. सावित्री देवी ने उत्तराखंड के पौड़ी जिले के पंचूर गांव में अंतिम सांस ली. उनके निधन पर उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी सहित कई नेताओं ने दुख व्यक्त किया है.
उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह ने दुख व्यक्त करते हुए social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है. मां का स्नेह, आशीर्वाद और ममता जीवन की सबसे अनमोल पूंजी होती है. उनका जाना परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है. बाबा केदार से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा सीएम योगी सहित समस्त शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें.”
उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदय को व्यथित करने वाला है. मां का साया उठना जीवन की ऐसी क्षति है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती. दुःख की इस कठिन घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं Chief Minister एवं समस्त शोकाकुल परिजनों के साथ हैं. प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा Chief Minister व समस्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने का संबल प्रदान करें.”
गोरखपुर से BJP MP रवि किशन ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, “उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदय को व्यथित करने वाला है. दुःख की इस कठिन घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं Chief Minister एवं समस्त शोकाकुल परिजनों के साथ हैं. प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा Chief Minister व समस्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने का संबल प्रदान करें.”
–
एसडी/डीकेपी
Skip to content