
Lucknow, 20 नवंबर . उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के निधन पर प्रदेश के Political गलियारों में शोक की लहर है. उप Chief Minister ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की है.
Chief Minister योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी ने Friday को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित पैतृक गांव पंचूर में 91 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली. वह लंबे समय से अस्वस्थ थीं. बीते दिनों उन्हें ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था. इस दौरान Chief Minister योगी आदित्यनाथ भी उनसे मिलने पहुंचे थे. बाद में पैतृक गांव में ही उनका उपचार चल रहा था.
उप Chief Minister ब्रजेश पाठक ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि Chief Minister योगी आदित्यनाथ की परम पूज्य माताजी सावित्री देवी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद, हृदयविदारक और पीड़ादायक है. मां का स्नेह, आशीर्वाद और सान्निध्य जीवन की सबसे अनमोल पूंजी होती है. उनका जाना ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं है.
उन्होंने शोक की इस कठिन घड़ी में Chief Minister और उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं. साथ ही ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की.
उप Chief Minister केशव प्रसाद मौर्य ने भी सावित्री देवी के निधन पर गहरा दुख जताया. उन्होंने कहा कि Chief Minister योगी आदित्यनाथ की माताजी के स्वर्गवास का समाचार अत्यंत दुखद है. मां का स्नेह और आशीर्वाद जीवन की अनमोल पूंजी है. उनका साया सिर से उठ जाना ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसे शब्दों में व्यक्त करना कठिन है. उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.
भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने भी Chief Minister की मां के निधन को अत्यंत दुखद और हृदयविदारक बताया. उन्होंने कहा कि मातृशक्ति का स्नेह और आशीर्वाद जीवन की सबसे अनमोल धरोहर होता है. इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं Chief Minister और उनके समस्त शोकाकुल परिजनों के साथ हैं. उन्होंने प्रभु श्रीराम से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की.
वहीं, बसपा प्रमुख मायावती ने भी Chief Minister की मां के निधन पर शोक जताया. उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा कि उत्तर प्रदेश के Chief Minister एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का उनके गांव में निधन होने की खबर अत्यंत दुखद है. उन्होंने शोक संतप्त परिवार और सभी रिश्तेदारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए प्रकृति से उन्हें इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की कामना की.
बता दें कि Chief Minister योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का वर्ष 2020 में निधन हुआ था. उस समय Chief Minister कोरोना महामारी के मद्देनजर अधिकारियों के साथ बैठक में व्यस्त थे. Friday को मां के निधन के समय Chief Minister अपनी कर्मभूमि गोरखपुर में छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित करने के कार्यक्रम में शामिल थे.
–
विकेटी/डीकेपी
Skip to content