मुख्यमंत्री मान ने छात्रों के हिंसक विरोध-प्रदर्शन के बीच डीजीपी को निजी यूनिवर्सिटी का दौरा करने का दिया आदेश

जालंधर, 28 सितंबर . पंजाब के Chief Minister भगवंत मान ने Monday को Police महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव को निर्देश दिया कि वे फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी का दौरा कर स्थिति का जायजा लें. इसके साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं. यह कदम एक छात्रा से जुड़े अपुष्ट दावों को लेकर भड़के हिंसक विरोध-प्रदर्शनों के बीच उठाया गया है.

अधिकारियों के मुताबिक, Chief Minister भगवंत मान ने डीजीपी से कहा कि वे यूनिवर्सिटी में हालात का खुद जायजा लें और पक्का करें कि मामले की अच्छी तरह से जांच हो. यह निर्देश यूनिवर्सिटी में विरोध-प्रदर्शन के हिंसक होने के दो दिन बाद आया है, जिसमें आरोप है कि छात्रों ने संपत्ति को नुकसान पहुंचाया और कैंपस के कुछ हिस्सों में आग लगा दी.

प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे को भी जाम कर दिया था, जिससे 15 घंटे से अधिक समय तक यातायात रुका रहा. हालांकि, Police नेशनल हाईवे-44 पर यातायात बहाल करने में कामयाब रही. वहीं, विश्वविद्यालय प्रशासन ने 10 दिन के लिए विश्वविद्यालय बंद करने और परीक्षाएं टालने का आदेश दिया है.

यह अशांति social media पर आए उन दावों के बाद शुरू हुई जिनमें कहा गया था कि एक छात्रा के साथ कथित तौर पर रेप हुआ और बाद में उसने आत्महत्या कर ली. एलपीयू ने इन आरोपों को झूठा और मनगढ़ंत बताया है जबकि Police का कहना है कि वे इन दावों की जांच कर रहे हैं और प्रदर्शनकारी छात्रों के बयान के आधार पर First Information Report दर्ज की है.

जालंधर रेंज के डीआईजी नवीन सिंगला ने बताया कि मामले की जांच के लिए एक स्पेशल इन्वेस्टिगेटिंग टीम (एसआईटी) बनाई गई है और हॉस्टल के cctv फुटेज की जांच की जा रही है. हालांकि First Information Report में अभी तक किसी का नाम नहीं लिया गया है.

विश्वविद्यालय ने एक बयान में कहा, “जो छात्र रुके हुए हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे अपने हॉस्टल या रहने की जगहों के अंदर ही रहें और अपनी सुरक्षा के लिए बिना वजह बाहर निकलने या किसी भी तरह के हंगामे या अशांति वाली गतिविधियों में शामिल होने से बचें.”

Police ने एलपीयू और चिटकारा यूनिवर्सिटी में अचानक हुई अशांति की भी बड़े पैमाने पर जांच शुरू कर दी है, जहां एक दिन पहले ही विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गए थे.

स्पेशल डीजीपी (कानून-व्यवस्था) परवीन कुमार सिन्हा ने कहा कि जांच करने वाले अधिकारी इन घटनाओं के कारणों और क्या इनके बीच कोई संबंध है, इसकी जांच कर रहे हैं. राज्य Government ने Police को कानून-व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया है और साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा है कि एलपीयू की घटना से जुड़े आरोपों की जांच सबूतों के आधार पर की जाए.

–

ओपी/पीएम