
रांची, 7 अक्टूबर . Jharkhand के Chief Minister हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ने के बाद Chief Minister Wednesday को रांची के बरियातू स्थित हिल व्यू अस्पताल पहुंचे. रूपी सोरेन पिछले 20 से अधिक दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं.
सूत्रों के मुताबिक, उनकी तबीयत को देखते हुए Chief Minister ने Wednesday के अपने कई कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं. शाम में प्रोजेक्ट बिल्डिंग में होने वाली स्टेट कैबिनेट की बैठक भी स्थगित कर दी गई है. अस्पताल में चिकित्सकों की एक टीम रूपी सोरेन के इलाज और स्वास्थ्य की निगरानी में जुटी है. Chief Minister ने चिकित्सकों से उपचार की प्रगति और उनकी वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी ली.
अस्पताल की प्रमुख डॉ. सुषमा प्रिया खुद उनकी स्थिति पर निगरानी रख रही हैं. हालांकि, अस्पताल की ओर से Wednesday को उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर कोई मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है. रूपी सोरेन लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रही हैं. 18 सितंबर को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें हिल व्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
उस समय चिकित्सकों की जांच में छाती में संक्रमण की पुष्टि हुई थी और उनकी हालत नियंत्रण में बताई गई थी. इसके पहले उपचार और स्वास्थ्य जांच के लिए Bengaluru गई थीं और वहां से रांची लौटने के बाद दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था.v
परिवार के करीबी सूत्रों के अनुसार, उनकी मां की तबीयत को लेकर Chief Minister व्यक्तिगत रूप से स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. रूपी सोरेन Jharkhand के पूर्व Chief Minister और Jharkhand मुक्ति मोर्चा के संस्थापक अध्यक्ष शिबू सोरेन की पत्नी हैं. उनके लंबे समय से अस्वस्थ रहने के कारण परिवार के लोग भी उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर अस्पताल के चिकित्सकों के संपर्क में हैं. इस बीच Jharkhand मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के कई नेताओं ने रूपी सोरेन के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है.
–
एसएनसी/डीकेपी
Skip to content