
हैदराबाद, 4 नवंबर . भाजपा नेता मनमीत सिंह ने अनुच्छेद 370 पर विधायक सज्जाद लोन, Chief Minister उमर अब्दुल्ला और कांग्रेस के रुख की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि वे जम्मू और कश्मीर के विकास का विरोध करते हैं. उन्होंने राहुल गांधी पर बार-बार विरोध प्रदर्शन करने का आरोप लगाते हुए उनसे देश की प्रगति के लिए रचनात्मक योजनाएं प्रस्तुत करने का आग्रह किया.
भाजपा नेता मनमीत सिंह ने से बातचीत में कहा, “जम्मू-कश्मीर के सज्जाद लोन और उमर अब्दुल्ला सवाल उठा रहे हैं कि अनुच्छेद 370 को बहाल क्यों नहीं किया जा रहा है? जबकि अनुच्छेद 370 देश की भलाई के लिए लाया गया था. ये लोग देश की तरक्की नहीं चाहते, बल्कि वे पुरानी व्यवस्था में ही वापस जाना चाहते हैं. Prime Minister Narendra Modi ने श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराया, अनुच्छेद 370 हटाया और तीन तलाक को खत्म किया, यानी जब हम मुस्लिम समुदाय के लिए अच्छे काम कर रहे हैं, तब ये लोग चाहते हैं कि वे वापस उसी दलदल में चले जाएं. लेकिन ऐसा नहीं हो सकता, देश को तरक्की की राह पर आगे ले जाना है.”
मनमीत सिंह ने कहा, “जम्मू-कश्मीर में पहले जो हालात थे, उन्हें सभी लोगों ने देखा है. आज ये लोग फिर से वही हालात पैदा करना चाहते हैं. सज्जाद लोन, उमर अब्दुल्ला और कांग्रेस, ये सभी अप्रत्यक्ष रूप से ऐसा ही समर्थन कर रहे हैं. आज जब Government उन्हें पूरा सहयोग दे रही है और जम्मू-कश्मीर विकास की ओर आगे बढ़ रहा है, तो वहां के लोग ‘वंदे मातरम’ भी गा रहे हैं. 150 साल पूरे होने पर जम्मू-कश्मीर के स्कूल और कॉलेज के बच्चों ने ‘वंदे मातरम’ गाया.”
भाजपा नेता मनमीत सिंह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, “शायद राहुल गांधी को फिर से एक ब्रेक की जरूरत है. वे हर कुछ दिनों में देश से गायब हो जाते हैं और फिर कोई नई योजना बनाते हैं. वे बाहर बैठकर यहां के लिए निर्देश देते हैं. पता नहीं उन्हें बाहर से कौन सी ताकतें क्या देती हैं या उनके अंदर ऐसी कौन सी बात आ जाती है कि उन्हें India की तरक्की दिखाई ही नहीं देती. राहुल गांधी दो-चार दिन बाद फिर वापस आएंगे और कहेंगे कि हम यहां विरोध कर रहे हैं, दिल्ली में विरोध कर रहे हैं, पूरे देश में विरोध कर रहे हैं. यानी ये लोग सिर्फ धरने पर ध्यान दे रहे हैं, देश की तरक्की पर नहीं.”
भाजपा नेता ने कहा, “राहुल गांधी को कोई ऐसी योजना लानी चाहिए, जिससे देश का भला हो, जैसे शिक्षा या स्वास्थ्य के क्षेत्र में कोई ठोस काम हो. अगर वे ऐसी कोई योजना लाएं, तो हम उनका समर्थन क्यों नहीं करेंगे? अगर राहुल गांधी कोई अच्छी योजना लाते हैं, तो भाजपा Government भी उनका पूरा समर्थन करेगी. लेकिन ये लोग कोई योजना नहीं लाते, बस धरना-प्रदर्शन करते रहते हैं. इनका काम बस धरना देना, विरोध करना और लोगों के बीच यह फैलाना है कि केंद्र Government अच्छा काम नहीं कर रही है. अगर कांग्रेस सच में कुछ अच्छा करना चाहती है, तो कोई ठोस योजना लेकर आए, हम उनके साथ मिलकर काम करने को तैयार हैं.”
–
ओपी/एएस
Skip to content