मुख्यमंत्रियों ने हिंदी दिवस पर दी बधाई- ‘हिंदी भाषा हमारे संस्कारों, भावनाओं और विचारों की सशक्त अभिव्यक्ति’

New Delhi, 14 सितंबर . हिंदी दिवस पर उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने प्रदेशवासियों को बधाई दी है. इसके साथ ही आह्वान किया है कि हिंदी को ज्ञान, शासन, तकनीक और नवाचार की भाषा के रूप में और सशक्त बनाएं.

उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा, “हिंदी दिवस की सभी हिंदी प्रेमियों और प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. हिंदी हमारी सांस्कृतिक चेतना, राष्ट्रीय एकता एवं भारतीय अस्मिता की सशक्त अभिव्यक्ति है. आइए, हम सब मिलकर हिंदी भाषा के सम्मान, संवर्धन एवं व्यापक प्रयोग के लिए संकल्पित हों.”

दिल्ली की रेखा गुप्ता ने एक्स पर लिखा, “हिंदी हमें जोड़ती है. मन से मन को, जन से जन को, परंपरा को तकनीक से और India को विश्व से, सभ्यता से लेकर साहित्य तक, स्वतंत्रता से संविधान सभा तक, हिंदी ने India की चेतना को स्वर दिया है. आज वही हिंदी तकनीक, नवाचार और नई पीढ़ी के संवाद के साथ नए विस्तार की ओर बढ़ रही है. हिंदी हमारी जड़ों की भाषा है और भविष्य भी है. आइए, हिंदी को ज्ञान, शासन, तकनीक और नवाचार की भाषा के रूप में और सशक्त बनाएं. आप सभी को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.”

Rajasthan के मुख्यंमत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पोस्ट में कहा, “सभी प्रदेशवासियों को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! हिंदी भाषा हमारे संस्कारों, भावनाओं और विचारों की सशक्त अभिव्यक्ति है. यह विविधताओं से भरे हमारे देश को एकता के सूत्र में पिरोने का काम करती है. आइए, इस अवसर पर हम सब मिलकर हिंदी भाषा के संरक्षण, संवर्धन और प्रसार का संकल्प लें, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी इसकी समृद्धि और गौरव को आत्मसात कर सकें.”

अरुणाचल प्रदेश के Chief Minister पेमा खांडू ने एक्स पर लिखा, “हिंदी ने India की विविध भाषाओं और संस्कृतियों को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. हिंदी के प्रति सम्मान और प्रेम की भावना को और सशक्त बनाएं. हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.”

छत्तीसगढ़ के Chief Minister विष्णु देव साय ने एक्स पर लिखा, “राष्ट्रीय हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. हिंदी भाषा हमारी संस्कृति, हमारे संस्कार और हमारी भावनाओं की अभिव्यक्ति का सहज और सशक्त माध्यम है. यह हमें अपनी जड़ों से जोड़ने के साथ देश की विविध भाषाओं और बोलियों के बीच आत्मीयता का सेतु भी बनाती है. आइए, हिंदी पर गर्व करें, इसके प्रयोग को बढ़ाएं और इसे ज्ञान, विज्ञान, तकनीक एवं नवाचार के साथ विकसित India की सशक्त भाषा बनाएं.”

असम के Chief Minister हिमंता बिस्वा सरमा ने एक्स पोस्ट में कहा, “हिंदी की खूबसूरती शायद इसी में है कि इसमें कबीर की निर्भीकता भी है, तुलसी की भक्ति भी, प्रेमचंद की संवेदना भी और दिनकर की हुंकार भी. समय के साथ हिंदी ने India के बदलते समाज, विचार और जीवन को अपनी अभिव्यक्ति दी है. हिंदी दिवस पर इस जीवंत परंपरा को नमन.”

Rajasthan की उप मुख्यंत्री दिया कुमारी ने एक्स पोस्ट में कहा, “आप सभी को हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. हिन्दी हमारी आत्मीय अभिव्यक्ति, साहित्यिक समृद्धि और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है. हिन्दी देश के विभिन्न क्षेत्रों और समुदायों को आपसी प्रेम, संवाद एवं एकता के सूत्र में जोड़ती है. हिन्दी का विकास और संवर्धन हमारी साझा जिम्मेदारी है.”

ओपी/एएस