
Lucknow, 3 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश कांग्रेस में बदलाव और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच प्रदेश के मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कांग्रेस, Samajwadi Party और विपक्षी दलों पर निशाना साधा. आराधना मिश्रा को उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्होंने कहा कि केवल नेतृत्व का चेहरा बदलने से कांग्रेस पार्टी का मूल चरित्र नहीं बदलता.
दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का मूल चरित्र पूरा उत्तर प्रदेश जानता है. कांग्रेस और Samajwadi Party जैसे दलों ने उत्तर प्रदेश के साथ हमेशा फरेब किया है. Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व और Chief Minister योगी आदित्यनाथ की Government में उत्तर प्रदेश के विकास के लिए काम हो रहा है, जो कांग्रेस को पसंद नहीं आ रहा है.
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस बार-बार झूठ और फरेब का जाल रचने की कोशिश कर रही है, लेकिन प्रदेश की जनता उसके कथित नकारात्मक एजेंडे में नहीं आएगी.
आकाश आनंद के मायावती से माफी मांगने के सवाल पर दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ और Prime Minister मोदी के नेतृत्व में विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है. प्रदेश में Political दलों की प्राथमिकताएं कुछ भी हों, भाजपा Government सर्वहित की भावना के साथ काम कर रही है.
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सपा और कांग्रेस के बीच कथित 50-50 सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर मंत्री ने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस और Samajwadi Party मुस्लिम समाज को गुमराह करने की नीयत से राजनीति करेंगी. उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश की जनता चुनाव में कांग्रेस को जवाब देगी.
Samajwadi Party अध्यक्ष अखिलेश यादव के आगामी अयोध्या दौरे को लेकर दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि चुनाव नजदीक आने के साथ Samajwadi Party अब प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में निकल रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि सपा को प्रदेश की उन्नति, समृद्धि और विकास से कोई मतलब नहीं है. अंसारी ने आगे कहा कि Samajwadi Party के सभी एजेंडे विफल हो चुके हैं और अब चुनाव को देखते हुए पार्टी की गतिविधियां बढ़ रही हैं.
–
Skip to content