
Mumbai , 20 अक्टूबर . Actress तनिषा मुखर्जी ने हर साल की तरह इस साल भी Mumbai के प्रसिद्ध नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा पंडाल का आयोजन करवाया. उनके परिवार द्वारा आयोजित दुर्गा पंडाल में इंडस्ट्री के तमाम सेलेब्स ने शिरकत की. इस दौरान Actor विक्की कौशल भी नजर आए.
Actress ने Tuesday को इंस्टाग्राम पर Actor विक्की के साथ तस्वीर पोस्ट की, जिसके जरिए उन्होंने फेस्टिवल के जश्न की एक झलक दिखाई. शेयर की गई तस्वीर में तनीषा और विक्की खूबसूरती से सजे दुर्गा पूजा पंडाल के सामने कैमरे के लिए मुस्कुराते नजर आ रहे हैं.
त्योहार के दौरान दोनों के माथे पर ट्रेडिशनल टीका लगा हुआ दिख रहा है. विक्की का पंडाल में आना इसलिए भी खास है क्योंकि नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा इस साल अपना 80वां साल मना रहा है.
विक्की के साथ सेल्फी के अलावा, तनीषा ने सिंगर श्रेया घोषाल का एक वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें वह कार्यक्रम में परफॉर्म कर रही हैं. सिंगर की आवाज की तारीफ करते हुए उन्होंने लिखा, “आपने मुझे रुला दिया. आप सिर्फ एक बेहतरीन आवाज नहीं हैं, बल्कि आप एक एहसास हैं.”
तनीषा दुर्गा पूजा के दौरान धुनुची नाच करते हुए भी नजर आईं, जो धूपदानी के साथ किया जाने वाला एक पारंपरिक नृत्य है.
तनीषा मुखर्जी का नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा पंडाल में बेहद खूबसूरत अंदाज भी देखने को मिला. पूजा के पहले दिन वह अपनी बहन काजोल के साथ अपनी मां और दिग्गज Actress तनुजा को पंडाल में लाते हुए दिखीं. तनीषा अपनी मां को संभालकर पंडाल तक ले जाती नजर आईं. Mumbai के प्रसिद्ध नॉर्थ बॉम्बे दुर्गा पूजा पंडाल का मुखर्जी परिवार से बहुत पुराना नाता रहा है. यह दुर्गा पूजा Mumbai की सबसे पुरानी और भव्य पूजाओं में से एक है, जिसकी स्थापना 1948 में Actress काजोल और निर्देशक अयान मुखर्जी के दादा पद्मश्री शशधर मुखर्जी और उनकी पत्नी सतीरानी मुखर्जी ने की थी. अयान मुखर्जी, Actress काजोल और तनिषा मुखर्जी के चचेरे भाई हैं. अयान मुखर्जी के पिता (देब मुखर्जी) और काजोल के पिता (शोमू मुखर्जी) सगे भाई थे.
शशधर मुखर्जी के बाद इस दुर्गा पूजा का कार्यभार देब मुखर्जी संभालते थे. उनके निधन के बाद तनिषा और अयान मुखर्जी समेत पूरा परिवार मिलकर इस परंपरा को आगे निभा रहा है.
–
एनएस/डीकेपी
Skip to content