
Mumbai , 26 सितंबर . Mumbai में लालबागचा राजा के विसर्जन के लिए गिरगांव चौपाटी पर बड़ी संख्या श्रद्धालुओं की भीड़ रही. 11 दिनों के गणेशोत्सव के बाद श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की और भगवान गणेश को भावुक विदाई दी.
से बातचीत करते हुए एक स्थानीय महिला कल्याणी जादव ने कहा, “हम लोग हर वर्ष पंडाल में पूजा देखने जाते हैं, लेकिन विसर्जन स्थल का मजा अलग होता है. बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं, सभी का अपना जज्बा होता है. लालबागचा राजा को देखने के लिए सभी लोग यहां पर आते हैं. हम लोग सुबह छह बजे से आए हैं, इसके बाद भी थकावट नहीं लग रही है. यहां के माहौल को देखकर बहुत मजा आ रहा है. गणपति बप्पा से हमारी प्रार्थना है कि सभी खुशहाल रखें और सभी अच्छे रहें, सबकी तरक्की हो और देश में जो बुरा हो रहा है, उसमें बदलाव आए.”
11 दिनों के अनुभव के बारे में कल्याणी जादव ने कहा, “हम लोग माहीम दादर इलाके में रहते हैं. हम लोगों का बचपन ही माहीम दादर और लालबागचा इलाके में बीता है. हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बहुत मजा आया. बीएमसी की ओर से भी अच्छी कदम उठाया गया है. छोटे बप्पा के विसर्जन के लिए बीएमसी की ओर से टैंक बनाए गए हैं. बीएमसी की ओर से अच्छे से देखभाल किया जा रहा है.
बप्पा के विसर्जन स्थल के माहौल को लेकर सुमित ने कहा, “यहां काफी अच्छा माहौल है. चिंतामणि का विसर्जन किया जा चुका है. पीछे लालबाग के राजा हैं, उनका भी विसर्जन किया जाएगा. गणपति बप्पा की 11 दिनों तक बहुत सेवा की और अब विसर्जन से दिल भर आया है, लेकिन विसर्जन करना इंपॉर्टेंट है. बप्पा से प्रार्थना की कि शांति बनी रहे, सभी लोग एक दूसरे के प्रेम बनाए रखें. सभी को सुख, समृद्धि प्राप्त हो.
हर्ष ने कहा, “राजा कैसे आए समझ ही नहीं आया, धीरे-धीरे दिन निकल गए. ऐसा नहीं लग रहा था कि इतनी जल्दी हो जाएगा. राजा हमारे साथ जुड़े हुए थे. आशा है कि 2027 जल्द आए और राजा फिर आएं. इस वर्ष बहुत अच्छे से विसर्जन हुआ. राजा की जो इच्छा थी, हम लोग वही करते चले जा रहे थे.”
–
एसडी/
Skip to content