
Mumbai , 3 सितंबर . Maharashtra के सपा विधायक रईस शेख ने भारतीय क्रिकेट टीम को Pakistan के खिलाफ जीत पर बधाई दी. इसके साथ ही उन्होंने Gujarat में यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) को President द्रौपदी मुर्मु की मंजूरी मिलने पर आपत्ति जताई और आरोप लगाया कि भाजपा अपने एजेंडे को आगे बढ़ा रही है. उन्होंने सीजेपी के विरोध प्रदर्शनों को लेकर भाजपा की ओर से की जा रही शिकायतों पर भी सवाल उठाए और कैप्टन स्मित की बहादुरी की तारीफ की.
रईस शेख ने भारतीय क्रिकेट टीम को Pakistan के खिलाफ जीत की बधाई देते हुए कहा कि टीम ने एक बार फिर क्रिकेट में अपनी क्षमता साबित की है. उन्होंने कहा कि वह भारतीय टीम को शुभकामनाएं देते हैं और उम्मीद जताई कि टीम इसी तरह देशवासियों का दिल जीतती रहेगी.
Gujarat में यूसीसी को President की मंजूरी मिलने पर रईस शेख ने कहा कि भाजपा धीरे-धीरे अपने एजेंडे को आगे बढ़ा रही है. उन्होंने कहा कि यूसीसी अल्पसंख्यकों के अधिकारों को प्रभावित करने के उद्देश्य से लाया जा रहा है. इस पर पर्याप्त विचार-विमर्श नहीं हुआ. अलग-अलग समुदायों को साथ लेकर चर्चा की जानी चाहिए थी. Maharashtra में भी इस मुद्दे पर व्यापक चर्चा होनी चाहिए. Government को मुस्लिम, जैन और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों को साथ लेकर चलना चाहिए. देश अभी यूसीसी के लिए तैयार नहीं है. आने वाली Governmentों के स्तर पर इस कानून में बदलाव की कोशिश की जा सकती है.
सीजेपी के विरोध प्रदर्शनों पर भाजपा की ओर से उठाए गए सवालों पर रईस शेख ने कहा कि प्रदर्शन करना संविधान द्वारा दिया गया अधिकार है. भाजपा विरोध की आवाज को दबाने के लिए Police का इस्तेमाल कर रही है. देश में लोगों के बीच इस मुद्दे को लेकर आक्रोश है और सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन जारी रहेगा.
राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के Mumbai में प्रस्तावित संयुक्त प्रदर्शन को लेकर रईस शेख ने कहा कि जो भी Political दल या नेता कथित तौर पर तानाशाही के खिलाफ खड़ा होगा, वह उसके साथ हैं.
कैप्टन स्मित के काम की तारीफ करते हुए रईस शेख ने कहा कि घटना के दूसरे पहलुओं की जांच होना जरूरी है, लेकिन जिस तरह पायलट ने यात्रियों की जान बचाई, वह सराहनीय है. उन्होंने कहा कि कैप्टन स्मित ने बहादुरी दिखाई और उनके प्रयास से India का नाम दुनिया में ऊंचा हुआ है.
आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार की मुस्लिम नेताओं को लेकर की गई टिप्पणी पर रईस शेख ने कहा कि मुस्लिम नेताओं और समुदाय के मामलों में टिप्पणी करने के बजाय उन्हें अपने संगठन के काम पर ध्यान देना चाहिए. मुस्लिम समाज से जुड़े फैसले और नेतृत्व का विषय मुस्लिम समुदाय और उसके नेताओं से संबंधित है.
–
Skip to content