मुंबई में साइबर ठगी के पैसों से महंगे मोबाइल खरीदने वाले गैंग का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

Mumbai 6 अक्टूबर . साइबर ठगी कर महंगे मोबाइल फोन खरीदने वाले गिरोह पर एलटी मार्ग Police ने बड़ी कार्रवाई की है. Police ने Gujarat के Ahmedabad और Mumbai के कुर्ला से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 19,66,075 रुपये कीमत के 25 मोबाइल फोन बरामद किए हैं.

एलटी मार्ग Police स्टेशन में पीड़ित ने केस दर्ज कराया था. पीड़ित ने Police को दी शिकायत में बताया था कि एक अनजान मोबाइल नंबर से कॉल आया. कॉल करने वाले ने खुद को आरबीएल क्रेडिट कार्ड का प्रतिनिधि बताया. उसने कहा कि आपके क्रेडिट कार्ड पर चालू मेल आदेश सर्विस बंद करनी है और इसके लिए व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजी. लिंक पर क्लिक करते ही आरोपी ने पीड़ित के क्रेडिट कार्ड से 3 ट्रांजेक्शन में 4,48,721 रुपये की स्वीगी प्लेटफॉर्म पर खरीदारी कर ऑनलाइन ठगी कर ली.

Police ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी जांच शुरू की. जांच के आधार पर Police ने अनिसबेग समिरबेग मिर्जा (23) और मोईन रहीम शेख (34) को गिरफ्तार किया गया है. Police ने बताया कि आरोपियों के पास से 2 आईफोन मोबाइल फोन और अन्य साइबर फ्रॉड के मामलों में खरीदे गए 25 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं.

हाल ही में दिल्ली के साउथ डिस्ट्रिक्ट के साइबर Police स्टेशन ने टेलीग्राम-आधारित टास्क और क्रिप्टो करेंसी इन्वेस्टमेंट धोखाधड़ी में शामिल एक अंतरराज्यीय साइबर-फ्रॉड नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

शिकायतकर्ता कथित तौर पर एक टेलीग्राम ग्रुप के जरिए धोखेबाजों के संपर्क में आया, जहां उसे अच्छे रिटर्न का वादा करके ऑनलाइन टास्क और क्रिप्टोकरेंसी में पैसे निवेश करने के लिए उकसाया गया.

Police ने बताया कि उनकी बातों पर भरोसा करते हुए शिकायतकर्ता ने आरोपियों के निर्देशानुसार 4,66,300 रुपए और 3,20,000 रुपए की दो किश्तों में कुल 7,86,300 रुपए ट्रांसफर किए. आरोपियों ने न तो वादा किया गया रिटर्न दिया और न ही निवेश की गई रकम लौटाई और बाद में शिकायतकर्ता को जवाब देना बंद कर दिया.

–

ओपी/पीएम