मुंबई में पुलिस चौकी से वॉकी-टॉकी चोरी, आरोपी अंधेरी स्टेशन से गिरफ्तार

Mumbai , 22 सितंबर . Mumbai के वीपी रोड Police स्टेशन की बीट चौकी से वॉकी-टॉकी चोरी करने के मामले में Police ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को अंधेरी रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया है और उसके पास से चोरी हुआ वॉकी-टॉकी भी बरामद कर लिया गया है.

Mumbai Police के अनुसार, यह चोरी 17 सितंबर को हुई थी. आरोपी वीपी रोड के दो टैंक बीट Police चौकी में आया था. वह यह पता करने आया था कि यहां कहीं खाना मिलता है या नहीं. इस दौरान चौकी में रखा वॉकी-टॉकी बार-बार बज रहा था.

Police ने बताया कि लगातार बज रहे वॉकी-टॉकी को आरोपी ने चुराया और वहां से फरार हो गया.

जांच में सामने आया कि आरोपी Mumbai में ही रहता है और रेलवे स्टेशनों के परिसर में ही रहता है. यही उसके ठिकाने हैं. घटना के बाद Police ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी को ट्रेस करते हुए अंधेरी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया.

Mumbai Police की एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, आरोपी मानसिक रूप से परेशान है और इसी वजह से उसने यह चोरी की थी.

Mumbai Police ने इस मामले में कहा, “वीपी रोड Police स्टेशन की बीट चौकी से वॉकी-टॉकी चोरी का मामला सामने आया था. हमने आरोपी को अंधेरी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है और वॉकी-टॉकी बरामद कर लिया है. आरोपी मानसिक रूप से डिस्टर्ब है. फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है.”

Police ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और इस बात का पता लगाया जा रहा है कि क्या उसने पहले भी ऐसी कोई घटना की है. Police चौकी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी समीक्षा की जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों.

एएस