
Mumbai , 10 नवंबर . Mumbai के विलेपार्ले में दीपावली की रात को पटाखा फोड़ने को लेकर हुए विवाद में 18 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई थी. इस मामले में Police ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और एक नाबालिग को हिरासत में लिया है.
Police में दर्ज शिकायत के मुताबिक, 8 नवंबर की रात करीब 11 बजे विलेपार्ले पश्चिम के वी.एम. रोड स्थित सानिध्य बिल्डिंग के सामने एचडीएफसी बैंक के पास फुटपाथ पर यह घटना हुई. बताया जा रहा है कि बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए तीन लोगों का सहकारी भंडार सिग्नेचर दुकान के सामने सड़क पर पटाखा फोड़ने को लेकर विवाद हो गया.
इस दौरान आरोपियों ने शिकायतकर्ता राकेशकुमार चौधरी के साथ मारपीट की. वहीं, 18 वर्षीय शुभंकर पर भी जानलेवा हमला किया, जिसमें उसकी मौत हो गई. इस मामले में जुहू Police स्टेशन में Monday को केस दर्ज करते हुए 24 वर्षीय और 22 वर्षीय दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया है. Police ने बताया कि मामले की आगे जांच जारी है.
वहीं, Mumbai के मालवणी में पटाखे की दुकान में आग लगने से किशोर की मौत हो गई. अधिकारियों ने बताया कि Monday रात करीब 9.56 बजे मलाड वेस्ट में अब्दुल हमीद मार्ग पर गेट नंबर 8 के पास ग्राउंड फ्लोर पर स्थित पटाखे की दुकान में आग लग गई. आग लगने की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया.
बृहन्Mumbai म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (बीएमसी) की Mumbai फायर ब्रिगेड (एमएफबी) के मुताबिक, आग दुकान के अंदर पटाखों, बिजली के तारों और बिजली के इंस्टॉलेशन तक ही सीमित थी. पटाखों में विस्फोट के बाद दुकान का स्लैब गिर गया. आग की चपेट में आने से 16 वर्षीय शहनवाज नियाज खान का शरीर बुरी तरह झुलस गया. बीएमसी के कर्मचारियों ने एंबुलेंस के जरिए शहनवाज को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
–
ओपी/एएस
Skip to content