मुंबई में नाबालिग बच्चियों के यौन शोषण का बड़ा खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Mumbai , 12 नवंबर . Mumbai में नाबालिग बच्चियों के यौन शोषण का गंभीर मामला सामने आया है. समता नगर Police ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

Police के अनुसार, आरोपियों के मोबाइल फोन की जांच के दौरान 15 से अधिक नाबालिग बच्चियों से जुड़े आपत्तिजनक वीडियो मिलने की बात सामने आई है. इस खुलासे के बाद Police ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है.

जानकारी के अनुसार Mumbai के समता नगर Police थाना क्षेत्र के हनुमान नगर इलाके में रहने वाली 14 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने, उसका अश्लील वीडियो बनाने और उसे वायरल करने की धमकी देकर शोषण करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि आरोपियों ने पीड़िता के आपत्तिजनक वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर उस पर दबाव बनाया और इसी का फायदा उठाकर उसका लगातार यौन शोषण किया.

इस मामले में सबसे चौंकाने वाला पहलू आरोपियों के मोबाइल फोन की जांच के दौरान कई वीडियो सामने आया है. जब्त किए गए मोबाइल फोन में 15 से अधिक नाबालिग बच्चियों से संबंधित आपत्तिजनक वीडियो मिलने की बात सामने आई है. इस जानकारी के बाद Police अब यह पता लगाने में जुटी है कि ये वीडियो किन परिस्थितियों में बनाए गए और इनमें कितने लोग शामिल हैं. साथ ही, Police यह भी जांच कर रही है कि कहीं अन्य नाबालिग बच्चियां भी इस शोषण का शिकार तो नहीं हुई हैं.

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, इस मामले में कुल पांच लोगों की संलिप्तता सामने आई है. इनमें से तीन आरोपियों को समता नगर Police ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपी फिलहाल फरार हैं. Police उनकी तलाश में जुटी हुई है. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है. मामले को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया था. इसके बाद समता नगर Police ने कार्रवाई करते हुए पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया.

Police अधिकारियों के अनुसार इस मामले की जांच के लिए टीम का गठन किया गया है जो पूरे मामले की जांच कर जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करेगी और पूरे मामले का खुलासा करेंगे. इसमें जो भी लोग शामिल होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई किया जाएगा.

–

पीएम