
Mumbai , 3 अक्टूबर . Mumbai के बांद्रा इलाके में Police का झूठा रौब दिखाकर लोगों पर धौंस जमाने वाले एक फर्जी Policeकर्मी को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी पेशे से कार मैकेनिक है और अपनी कार के डैशबोर्ड पर Police की कैप रखकर खुद को Policeकर्मी बताता था.
Police ने आरोपी के पास से बिना नंबर प्लेट की कार और डैशबोर्ड पर रखी नीले रंग की Police कैप जब्त की है.
बांद्रा Police स्टेशन में तैनात Police हवलदार निखिलेश हनुमंत साबले और हवलदार सांगवे डॉ. वी. रघुनाथ मार्ग पर गश्त कर रहे थे. इसी दौरान व्हाइट हाउस बिल्डिंग के सामने एक संदिग्ध सफेद रंग की कार खड़ी नजर आई. कार पर कोई नंबर प्लेट नहीं थी और उसके सभी शीशों पर पर्दे लगे हुए थे. अंदर देखने पर फ्रंट डैशबोर्ड पर नीले रंग की Police कैप रखी हुई मिली.
कार अंदर से लॉक होने के कारण हवलदार साबले ने बांद्रा ट्रैफिक विभाग को सूचना दी. शाम करीब 7:40 बजे ट्रैफिक Police हवलदार अनिल कोली टोइंग वैन लेकर मौके पर पहुंचे. जब गाड़ी उठाने की कार्रवाई शुरू हुई, तभी एक व्यक्ति वहां पहुंचा और ट्रैफिक Police व टोइंग कर्मचारियों से बदसलूकी करने लगा.
बहस के दौरान कार से एक महिला भी बाहर निकली. जब Police ने उस व्यक्ति से Police कैप और बिना नंबर की गाड़ी के बारे में कड़ाई से पूछताछ की, तो वह गोलमोल जवाब देने लगा. कड़े अनुशासन में पूछताछ करने पर उसकी पोल खुल गई.
पकड़े गए आरोपी की पहचान फहाद फरीद खान (37), निवासी बांद्रा पश्चिम के रूप में हुई है, जो पेशे से एक कार मैकेनिक है. आरोपी के पास गाड़ी का कोई भी कागजात नहीं मिला.
जांच में साफ हुआ कि आरोपी मैकेनिक अपनी गाड़ी के डैशबोर्ड पर Police कैप रखकर खुद के Policeकर्मी होने का झूठा भ्रम पैदा करता था ताकि आम जनता और ट्रैफिक Police पर धौंस जमा सके.
इस मामले पर Mumbai Police ने कहा कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. Police यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद कार आरोपी कहां से लाया था और क्या उसने पहले भी इस तरह लोगों को डराया-धमकाया है. इस घटना को लेकर Police ने First Information Report दर्ज कर ली है और जांच कर रही है.
–
एबीएम
Skip to content