
Mumbai , 17 सितंबर . Maharashtra में बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गणपति उत्सव के दौरान कांदिवली और भिवंडी का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने भगवान गणपति का आशीर्वाद लिया और देश की शांति, समृद्धि तथा सनातन एकता के लिए प्रार्थना की. उन्होंने कहा कि इस समय पूरा Maharashtra गजानन की भक्ति में डूबा हुआ है.
बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने Prime Minister Narendra Modi के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके सार्वजनिक जीवन की सराहना की. उन्होंने कहा, “Prime Minister को उनके 76वें जन्मदिन पर बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं.” उन्होंने Prime Minister के सफर को India की प्रगति और विकास से जोड़ते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में देश की अर्थव्यवस्था और वित्तीय व्यवस्था मजबूत हुई है. शास्त्री ने भगवान बागेश्वर बालाजी से Prime Minister की लंबी और स्वस्थ आयु के लिए प्रार्थना की.
भिवंडी में गणपति दर्शन के दौरान शास्त्री ने कहा कि वहां पिछले 38 वर्षों से भगवान गणपति विराजमान हैं और उन्हें उनके दर्शन एवं आशीर्वाद लेने का अवसर मिला. उन्होंने कहा कि उन्होंने पूरी दुनिया की भलाई, India में सनातन एकता, विश्व शांति और देश की तरक्की के लिए प्रार्थना की. उन्होंने बताया कि भिवंडी में बागेश्वर धाम का एक आश्रम है और वे हर दो-तीन महीने में वहां जाते रहते हैं. Maharashtra में गणपति उत्सव के माहौल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यहां लोगों में भगवान गजानन के प्रति गहरी श्रद्धा दिखाई देती है.
नवरात्रि के दौरान मुसलमानों के प्रवेश पर रोक लगाने की विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) की अपील से जुड़े सवाल पर भी शास्त्री ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि हर समुदाय को अपने-अपने त्योहार मनाने चाहिए. उन्होंने नवरात्रि को सनातन परंपरा का त्योहार बताते हुए कहा कि इस्लाम में मूर्ति पूजा की अनुमति नहीं है, जबकि हिंदू परंपरा में दुर्गा पूजा और गरबा जैसे आयोजनों में धार्मिक प्रतीकों की पूजा होती है.
शास्त्री ने अपने विचारों को साझा करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा अपने गुरुओं से मिले ज्ञान और परंपराओं के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया है. उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य लोगों को केवल शिष्य बनाना नहीं, बल्कि उन्हें गुरु बनने के लिए प्रेरित करना है. उनके अनुसार, जब India के लोग गुरु बनेंगे, तभी India विश्वगुरु बनेगा.
–
Skip to content