मुंबई में कृष्णा दास के लाइव कीर्तन में पहुंचे अनुष्का-विराट, भजन पर बजाई तालियां

Mumbai , 26 अक्टूबर . Actress अनुष्का शर्मा और उनके पति, भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली, अपनी सादगीपूर्ण जीवनशैली और आध्यात्मिक रुचि के कारण अक्सर चर्चा में रहते हैं. हाल ही में दोनों को Mumbai में अमेरिकी भक्ति गायक कृष्णा दास के लाइव कीर्तन कार्यक्रम में देखा गया, जहां वे भक्ति संगीत और आध्यात्मिक माहौल में मग्न नजर आए.

अमेरिकी सिंगर कृष्णा दास के लाइव कीर्तन में शामिल होते हुए उनके वीडियो social media पर वायरल हो रहे हैं. वीडियो में अनुष्का और विराट एक-दूसरे के बगल में बैठे हैं और धीरे-धीरे संगीत पर झूम रहे हैं. इस दौरान दोनों ने थोड़ी देर कैमरे की तरफ भी देखा, फिर वापस कीर्तन में लीन हो गए.

यह इवेंट कृष्णा दास के इंडिया टूर का हिस्सा था. अमेरिकी सिंगर अपने भक्ति संगीत के लिए जाने जाते हैं और पारंपरिक भारतीय मंत्रों को वेस्टर्न म्यूजिक के साथ मिलाकर गाते हैं. इस दौरान अनुष्का बेहद सादगी भरे अंदाज में ‘राधे गोविंदा’ का जाप करती और तालियां बजाती नजर आईं, जबकि विराट कोहली काले रंग की टी-शर्ट में भक्ति रस में डूबे दिखे.

हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं है जब अनुष्का और विराट कृष्णा दास के कीर्तन में गए हों. इससे पहले जुलाई 2026 में लंदन के यूनियन चैपल में भी दोनों ऐसी ही एक म्यूजिकल शाम में शामिल हुए थे. दोनों अक्सर नीम करोली बाबा आश्रम और वृंदावन में आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज से भी मिलने जाते रहते हैं.

India के विभिन्न धार्मिक स्थलों के अलावा, अनुष्का-विराट को लंदन के ‘यूनियन चैपल’ जैसी जगहों पर भी प्रार्थना सभाओं में देखा गया है.

अनुष्का और विराट ने पिछले कुछ सालों से लाइमलाइट से काफी दूरी बना ली है. वे अपने दोनों बच्चों, वामिका और अकाय के साथ एक सामान्य जीवन बिता रहे हैं. कहा जाता है कि शादी के बाद विराट कोहली ने अनुष्का से प्रेरित होकर शाकाहारी जीवनशैली भी अपना ली है.

–

एनएस/एएस